
मुंबई। फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। बुधवार को यह बात फैली कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। पिछले दिनों अर्जुन को कोरोना संक्रमण हो गया था, जिसके चलते वे मलाइका से ऐहतियातन दूर थे।
सोशल मीडिया पर बात तेजी से फैली तो अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा- 'संदेहभरी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं। सुरक्षित रहें। खुश रहें। सभी लोगों के लिए मंगल कामना और प्यार।' इस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट के साथ ही यह स्पष्ट कर दिया कि मलाइका से उनका रिश्ता अभी नहीं टूटा है।
इसलिए उड़ी ब्रेकअप की अफवाह
खबर आ रही थी कि अर्जुन कपूर कुछ दिनों पहले अपनी बहन रिया कपूर के घर डिनर पर गए थे। वैसे तो हमेशा मलाइका अरोड़ा, अर्जुन के परिवार संग डिनर पार्टीज का हिस्सा रहती थी, लेकिन इस बार वह डिनर पार्टी में नहीं आईं। इसके बाद से ही दोनों के अलग होने की चर्चाएं तेज हो गईं थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पहले अर्जुन, मलाइका अरोड़ा के घर के पास होते थे तो उनसे मिलने जरूर जाते थे, लेकिन अब वह मलाइका के घर के बाहर से ही निकल जाते हैं। वह अपनी लेडी लव से मिलना अवॉइड कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा अक्सर मुंबई में स्पॉट होती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकली थी, जिसके बाद खबर आई कि मलाइका ब्रेकअप के कारण टेंशन में हैं। इसलिए घर से नहीं निकल रहीं हैं और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रही हैं। वह अर्जुन कपूर से रिश्ता टूटने के बाद काफी दुखी हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर चार साल से मलाइका को डेट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
रोमांस के मूड में दिखे Bhagyashree के पति, एक्ट्रेस ने भी हिमालय को कर लिया Kiss
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।