
एंटरटेनमेंट डेस्क. ये तो सभी जानते हैं कि सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को डेट कर रही है। दोनों लंबे से साथ है और अपनी रिलेशनशिप पिछले साल ही ऑफिशियल की थी। अब खबर आ रही है कपल आने वाले 3 महीनों के अंदर शादी के बंधन में बंध सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी मुंबई में ही होगी। कपल के परिवारवालों से शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। सामने आ रही खबरों की मानें तो दोनों ने मुंबई में एक घर भी लिया है, जहां वे शादी के बाद रहेंगे। हाल ही में कपल अपनी घरवालों के साथ नया घर देखने पहुंचे था। फिलहाल इस घर में रिनोवेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। बता दें कि अथिया का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने चंद फिल्मों में काम करने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली।
लंबे समय से कर रहे एक-दूसरे को डेट
आपको बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप हैं। दोनों के रिश्ते से घरवालों को भी कोई एतराज नहीं है। कपल काफी बार वेकेशन पर भी साथ जा चुका है। हाल ही में केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी कराने विदेश गए थे तो अथिया भी उनके साथ गई थी। दोनों की फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कहा जा रहा है कि यह शादी दोनों ही परिवारवालों के लिए बड़ा फंक्शन है और अथिया खुद अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हुई है। वे खुद ही शादी में होने वाले हर फंक्शन की तैयारियां अपनी देखरेख करवा रही है
फ्लॉप रहा अथिया शेट्टी का बॉलीवुड करियर
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का बॉलीवुड करियर फ्लॉप रहा है। उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म हीरो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्सऑफिस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद अथिया फिल्म मुबारकां में अर्जुन कपूर के साथ नजर आई। ये फिल्म एवरेज रही है लेकिन इससे अथिया को कुछ खास फायदा नहीं हुआ। फिर वे नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में दिखी। ये फिल्म कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला। इसके बाद वे किसी भी फिल्म में नजर आई।
ये भी पढ़ें
कहानी उस शख्स की जिसको एक भूत बंगले ने बना दिया था जुबली स्टार, लगातार दी थी इतनी HIT
आखिर कौन है वो शख्स जिसके लिए खून तक बहाने को तैयार थे संजय दत्त, कह डाली थी इतनी बड़ी बात
अक्षय-अमिताभ से शिल्पा शेट्टी तक, करोड़ों के बंगले में रहते हैं ये 8 सेलेब्स, कीमत जान उड़ेगे होश
18 महीनों में रिलीज होने वाली इन 9 फिल्मों का बजट हिला देगा दिमाग, जानें कितने करोड़ लगे है दांव पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।