भाई सलमान खान को ईद की मुबारकबाद देने खुद कार चलाकर पहुंची बहन अर्पिता, बेटी आयत भी आई नजर

ईद के मौके पर अपने भाई सलमान खान से मिलने बहन अर्पिता खान पहुंची। उनकी कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें वे कार चलाती नजर आ रही है।

Asianet News Hindi | Published : May 3, 2022 10:39 AM IST / Updated: May 03 2022, 04:11 PM IST

मुंबई. देशभर में ईद (EID 2022) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स इस पर्व को पूरे जोश और जज्बे से साथ मनाते है। ईद के मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबकी निगाहें सलमान खान (Salman Khan) की ईद पार्टी पर रहती है। इस बार सेलेब्स सलमान की ईद पार्टी में शामिल होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार ईद की पार्टी सलमान के घर नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) के घर होगी। सलमान ने पार्टी की सारी जवाबदारी अर्पिता को सौंप दी है। वहीं, पार्टी से पहले अर्पिता अपने भाई को ईद की मुबारकबाद देने उनके घर पहुंची। अर्पिता की कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें वे खुद कार ड्राइव करते नजर आ रही है। उनके साथ उनकी बेटी आयत भी जो अपने मामा सलमान से मिलने पहुंची है।

 

Latest Videos

पति के साथ मिलकर ईद पार्टी होस्ट कर रही अर्पिता
आपको बता दें कि अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा मिलकर ईद की पार्टी होस्ट कर रहे है। उन्होंने बीती रात ही पार्टी का इन्वीटेंशन सेलेब्स को भेज दिया था। इस इन्वीटेशन के साथ पार्टी का नया वेन्यू और मेन्यू तक बताया गया। आपको बता दें कि अर्पिता ने कुछ महीने पहले ही खार में एक नया अपार्टमेंट लिया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। वे ईद की पार्टी अपने इसी नए घर में होस्ट कर रही है। खबरों की मानें तो पार्टी शाम हो होगी, जिसमें शामिल होने वाले गेस्ट जमकर धूम माचाएंगे। 

 

सलमान खान के घर के बाहर जमा हुए सेलेब्स
हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैन्स की भीड़ जमा हो गई है। भाईजान के घर के बाहर खड़े फैन्स की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हर कोई बस सलमान का दीदार करने के लिए बेताब दिख रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान भी कभी अपने फैन्स को निराश नहीं करते है और अपार्टमेंट की बालकनी में आकर फैन्स से मिलते है। 


- बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो वे जल्दी ही अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग शुरू करेंगे। इस बार फिल्म में सलमान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएगी। इसके अलावा फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा भी दिखेंगे। फिल्म में आयुष की जोड़ी शहनाज गिल के साथ है। वहीं, सलमान की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 इस साल नहीं बल्कि अगले साल यानी 2023 की ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। 

 

ये भी पढ़ें
ईद पर मचाया है सलमान खान ने बॉक्सऑफिस पर हंगामा, फ्लॉप रही इन फिल्मों ने भी इस मामले में किया धमाल

EID 2022: अमिताभ बच्चन ने दी ईद की मुबारकबाद, अक्षय कुमार बोले- ये दिन सबकी जिंदगी में खुशियां लाए

Urfi Javed ने शिमर साड़ी पहन दिखाईं कातिलाना अदाएं, फैंस को दीं EID 2022 की बधाई, देखें Video

EID 2022:सारा अली खान से नरगिस फाखरी तक, ईद के लिए इन बॉलीवुड सेलेब्स से लें टिप्स

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ