MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • EID 2022:सारा अली खान से नरगिस फाखरी तक, ईद के लिए इन बॉलीवुड सेलेब्स से लें टिप्स

EID 2022:सारा अली खान से नरगिस फाखरी तक, ईद के लिए इन बॉलीवुड सेलेब्स से लें टिप्स

मुंबई. एक महीने रोजा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय ईद (EID 2022) का त्योहार 3 मई को मनाने वाले हैं। ईद उल फितर को लेकर महिलाएं कई दिनों पहले से तैयारी करने लगती हैं। इस दिन खास दिखने के लिए कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और मेकअप प्रोडक्ट तक सब नया खरीदती हैं। हालांकि कई बार महिलाएं थोड़ा कन्फ्यूज होती हैं कि आखिर ईद पर वो क्या खास पहने की सबसे अलग लगें। अगर आप कुछ इस ईद को डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो सारा अली खान से लेकर नरगिस फाखरी तक के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए नीचे देखते हैं सेलेब्स का अलग अंदाज जिससे आप कुछ टिप्स ले सकती हैं... 

3 Min read
Nitu Kumari
Published : May 02 2022, 02:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सारा अली खान (Sara Ali khan) ट्रेडिशनल आउटफिट में खूबसूरत लगती हैं। उनके फैशन सेंस को लोग खूब पसंद करते हैं। सफेद आउटफिट में वो कूल लगती हैं। इस तस्वीर में सारा अली खान व्हाइट सूट के साथ व्हाइट दुपट्टा कैरी कर रखी हैं। कानों में सिल्वर एयरिंग इस पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है। ईद के दिन आप खुद को कूल रखना चाहती हैं और चमकीले कपड़ों से दूर रखना है तो सारा अली खान के इस लुक से आप टिप्स ले सकते हैं।

27

जरीन खान ट्रेडिशनल ड्रेस में बहुत ही सुंदर लगती हैं। यहां उनके दो तरह के लुक दिए गए हैं। आप भी कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको गहरे रंग से लगाव है तो आप जरीन की तरह हरे रंग की सूट के साथ मोजड़ी कैरी कर सकती हैं। अगर आपको जड़ी का काम पसंद है तो आप व्हाइट जड़ी वाले सूट के साथ डार्क मेकअप करके सबसे अलग लग सकती हैं।

37

आमना शरीफ के पीले रंग के डिफरेंट सूट की तरह आप भी ईद के दिन सबसे अलग लुक ट्राई कर सकती हैं। कानों में बड़ी एयरिंग के साथ आमना ने नो मेकअप लुक फॉलो किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने आंखों को हल्के से काजल से आकर्षक बनाया है। 

47

ईद के दिन अगर आप एलिगेंट दिखने की चाह रखती हैं तो सोहा अली खान से प्रेरणा ले सकती हैं। सिंपल सूट के साथ बालों को उन्होंने बांध रखा है। कानों में बड़ी सी एयरिंग और पैरों में मोजड़ी पहनकर पूरे लुक को कंप्लीट किया है। मेकअप भी बहुत ही सिंपल अदाकारा ने रखा है।

57

हिना खान(Hina khan) ईद में काफी एक्टिव रहती हैं। उनके ईद लुक्स हर बार सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हिना खान के इस लुक्स से आप भी टिप्स ले सकते हैं। फ्लोर प्रिटेंड सूट के साथ आप दुपट्टा फैलाकर कैरी कर सकती हैं। बालों को बांध कर आगे आप लट निकालकर पूरे लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। गर्मी बहुत है इसलिए आप मिनिमल मेकअप कीजिए।

67

ईद पर अगर आप प्यारी सी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप हुमा कुरैशी सेसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। स्ट्रेट हेयर के साथ आप सिल्क सूट कैरी कर सकती हैं। कानों में एयरिंग की साइज थोड़ी बड़ी रखिए और न्यूड मेकअप करके आप खुद को इतनी खूबसूरत बना सकती हैं कि हर किसी की निगाह आपकी तरफ मुड़ने को मजबूर हो जाएंगी। 

77

नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) भले ही बॉलीवुड में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं। वेस्टर्न आउटफिट के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। उसी में से दो लुक हम आपके लिए लेकर आए हैं। आप चाहे तो इस खूबसूर अदाकारा से कुछ इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved