इस दिन गर्लफ्रेंड को अपनी दुल्हनिया बनाएंगे डायरेक्टर Luv Ranjan, सामने आई डेस्टिनेशन वेडिंग की डिटेल

Published : Feb 11, 2022, 08:15 AM IST
इस दिन गर्लफ्रेंड को अपनी दुल्हनिया बनाएंगे डायरेक्टर Luv Ranjan, सामने आई डेस्टिनेशन वेडिंग की डिटेल

सार

बॉलीवुड में शादियों का सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है। मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना के बाद अब खबर है डायरेक्टर लव रंजन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे इस महीने की 20 तारीख को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड करने जा रहे हैं। 

मुंबई. बॉलीवुड में शादियों का सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है। मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना के बाद अब खबर है डायरेक्टर लव रंजन (Luv Ranjan)शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे इस महीने की 20 तारीख को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये शादी काफी प्राइवेट रखी गई है। इसमें परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। एक करीबी सूत्र ने बताया लव रंजन डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। शादी की रस्में 18 फरवरी से शुरू होगी। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं।  वेडिंग डेस्टिनेशन को सीक्रेट रखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले हफ्ते लव रंजन और उनकी गर्लफ्रेंड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​से मिलने गए थे और अपनी शादी की ड्रेस को फाइनल किया। लव रंजन ने पहले जनवरी में शादी करने की प्लानिंग की थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे पोस्टपोन करना पड़ा।


शादी के बाद शुरू करेंगे शूटिंग
लव रंजन कुछ दिनों बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे अपनी शादी के बाद मार्च में दिल्ली और मुंबई में शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। बता दें कि वे श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर के साथ एक फिल्म बना रहे है। हालांकि, अभी इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है। वहीं, इस साल के बीच में वो और उनकी टीम रोम-कॉम के फाइनल शेड्यूल को कंप्लीट करने लिए स्पेन जाएगी। फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होने की उम्मीद है। लव रंजन को प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी, दे दे प्यार दे और आकाश वाणी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।


- आपको बता दें कि एक एक्ट्रेस ने लव रंजन पर यौन शोषण का आरोप लगाए थे। इस एक्ट्रेस का कहना था कि 2010 में जब वो लव की फिल्म के लिए ऑडिशन देने गई थी तो उन्होंने उस वक्त काफी पर्सनल सवाल किए थे। एक्ट्रेस ने कहा था- 2010 में जब मैं 24 साल की थी उस वक्त मैं एक छोटे से रोल के लिए ऑडिशन देने लव के पास गई थी। मुझे फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर विक्की सदाना ने बुलाया था, जिन्होंने कहा कि मुझे फिल्म प्यार का पंचनामा के लिए स्क्रीन टेस्ट देना है। मैं उनपर विश्वास करके सेट पर गई। ऑडिशन का ड्रेस कोड शॉर्ट स्कर्ट और टाइट टॉप था। उस वक्त मेरे अलावा वहां 7 से 8 और लड़कियां भी थीं जो टेस्ट के लिए आई हुई थीं, लेकिन आश्चचर्य जनक बात ये थी कि उन्होंने मुझे कोई डायलॉग नहीं दिया।

 

ये भी पढ़ें
54 की Madhuri Dixit ने टाइट ड्रेस में दिए पोज, उधर बेटी संग Shilpa Shetty को सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

Tina Munim Birthday:टीना मुनीम की इस अदा पर फिदा हो गए थे Anil Ambani, ब्लैक साड़ी में देखते ही दे बैठे थे दिल

Promise Day 2022: बॉलीवुड की वो 7 फिल्में जिसमें सनम बेवफा हो गया, अमिताभ से लेकर ऐश्वर्या तक के नाम शामिल

क्यों Shahid Kapoor की एक्ट्रेस ने सबसे बड़े बैनर की इन हाउस हीरोइन बनने से किया था मना, हुआ खुलासा

2 साल तक घरवालों को अपनी शादी की भनक तक नहीं लगने दी थी TV के राम-सीता ने, फिर दोबारा लिए थे फेरे

अंदर से ऐसा दिखता है TV के राम-सीता Gurmeet Choudhary-Debina Bonnerjee का घर, सबकुछ है बेहद शानदार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम