मालदीव में छुट्टी मना रही इलियाना ने शेयर की न्यूड फोटो, लिखा- Do Not Disturb

Published : Dec 03, 2021, 01:57 AM ISTUpdated : Dec 03, 2021, 01:58 AM IST
मालदीव में छुट्टी मना रही इलियाना ने शेयर की न्यूड फोटो, लिखा- Do Not Disturb

सार

फिल्म एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) इन दिनों मालदीव में छुट्टी मना रही हैं। इस दौरान वह समुद्र तट पर मस्ती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

नई दिल्ली। फिल्म एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) इन दिनों मालदीव में छुट्टी मना रही हैं। इस दौरान वह समुद्र तट पर मस्ती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम हैंडल पर दो फोटो शेयर किया है। एक में वह बिकिनी पहने हुईं हैं। 

इलियाना ने हल्के पेस्टल पर्पल कलर की बिकिनी पहनी है, जिसमें वह बेहद फ्रेश नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ओवरसाइज कोट कैरी किया हुआ है। दूसरी फोटो में इलियाना न्यूड हैं। इस तस्वीर में वह समुद्र तट पर स्थित एक रिसॉर्ट में बैठी हैं। उन्होंने सामने से एक बड़ा सा हैट पकड़ा हुआ है। हैट पर 'Do Not Disturb' लिखा है।

 

रेड और व्हाइट बिकिनी में फोटो किया था शेयर
इलियाना ने इससे पहले रेड और व्हाइट बिकिनी में फोटो और एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में इलियाना ने एयरपोर्ट से लेकर समुद्र किनारे पहुंचने तक की जर्नी को दिखाया था। मलाइका अरोड़ा जैसी कई जानी-मानी हस्तियों ने इलियाना के इस वीडियो को लाइक किया है। रेड बिकिनी पहने इलियाना पूल किनारे पोज देते हुए नजर आईं थी। गीले बाल और नो मेकअप लुक में इलियाना काफी स्टनिंग लग रही थी।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं इलियाना 
बता दें कि इलियाना डिक्रूज का शुमार फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेस में होता है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। इलियाना ने 2006 में तेलुगू फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। 

बॉलीवुड में उनकी डेब्यू 2012 में फिल्म बर्फी से हुई थी। इलियाना डीक्रूज की आखिरी रिलीज फिल्म 'द बिग बुल' रिलीज हुई थी। इससे पहले इलियाना डीक्रूज 'पागलपंती' में नजर आई थीं। 33 वर्षीय इलियाना बॉलीवुड और साउथ दोनों ही जगह फिल्मों में एक्टिव हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' है। इसमें रणदीप हुड्डा भी हैं। 

ये भी पढ़ें

प्रोड्यूसर के भाई ने फिल्म में रोल के बदले एक्ट्रेस से की गंदी डिमांड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाथ में जाम थाम Malaika Arora ने Arjun Kapoor को किया Kiss, ब्रेकअप की खबरों के बीच मना रहे रोमांटिक वेकेशन

Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी पर लगी मुहर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासनिक स्तर पर बुलाई गई बैठक

PREV

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल
2025 के Top 10 डायरेक्टर की लिस्ट आई सामने, शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ने बनाई जगह