इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन थीं Lata Mangeshkar, वीर जारा के लिए यश चोपड़ा ने गिफ्ट की थी मर्सडीज कार

Published : Feb 06, 2022, 11:33 AM ISTUpdated : Feb 06, 2022, 11:43 AM IST
इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन थीं Lata Mangeshkar, वीर जारा के लिए यश चोपड़ा ने गिफ्ट की थी मर्सडीज कार

सार

स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार 6 फरवरी को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड समेत दुनियाभर में शोक की लहर छा गई है। लताजी करीब एक महीने से बीमार थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भर्ती किया गया था।

मुंबई। स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार 6 फरवरी को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड समेत दुनियाभर में शोक की लहर छा गई है। लताजी करीब एक महीने से बीमार थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भर्ती किया गया था। लता जी अपने पीछे करोड़ों की प्रॉपर्टी छोड़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेट वर्थ 50 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपए में करीब 370 करोड़ रुपए होती है। 

लता मंगेशकर की ज्यादातर कमाई उनके गानों से मिलने वाली रॉयल्‍टी और इन्वेस्टमेंट से आती थी। इसके अलावा लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के पास मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक पेडर रोड पर अपना घर था। उनके इस घर का नाम 'प्रभुकुंज भवन' है। ये घर इतना बड़ा है कि यहां करीब 10 परिवार आराम से रह सकते हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक, इस घर की कीमत करोड़ों में है। लता मंगेशकर ने यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वीर जारा' में गाने गाए थे, जिससे खुश होकर यश चोपड़ा ने उन्हें एक शानादार मर्सडीज कार गिफ्ट की थी। आमतौर पर सफेद साड़ी में दिखाई देने वाली लता दीदी अच्छी साड़ियों के साथ-साथ सुन्दर गहनों की भी शौकीन थीं। उनके पास करोड़ों रुपए की ज्वैलरी भी थी। 

2011 में लता मंगेशकर ने गाया था आखिरी गाना : 
28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मी लता (Lata Mangeshkar) का नाम पहले 'हेमा' था। हालांकि जन्म के पांच साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था। साल 2011 में लता जी ने आखिरी बार ‘सतरंगी पैराशूट’ गाना गाया था, उसके बाद से वो अब तक सिंगिग से दूर हैं। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। लता के अलावा उनकी बहनें मीना, आशा, उषा और भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं। महज 5 साल की उम्र से ही लता ने गाना सीखना शुरू कर दिया था, क्योंकि पिता दीनदयाल रंगमंच के कलाकार थे। लता को संगीत की कला विरासत में मिली थी। 

ये भी पढ़ें : 

Lata Mangeshkar Passes Away: कोरोना के बाद निमोनिया ने ली लता मंगेशकर की जान, हमेशा के लिए मौन हुई सुरीली आवाज

Lata Mangeshkar की बचपन से लेकर जवानी तक की देखें अनदेखी तस्वीरें, जो बेशकीमती यादों से है लिपटी

Lata Mangeshkar ने अपनी इस कीमती चीज का करवाया है बीमा, इंश्योरेंस की लिस्ट में ये सितारे भी शामिल

Deepika Padukone संग रोमांस करने वाले एक्टर ने कहा- नहीं पता था कि फिल्म में इस हद तक बोल्ड सीन होंगे, PHOTOS

Puja Banerjee Birthday: 15 साल की उम्र में घर छोड़कर भाग गई थी पूजा बनर्जी, जानें कैसे पहुंची इस मुकाम तक

Abhishek Bachchan Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अभिषेक बच्चन, पर पत्नी Aishwarya Rai उनसे कहीं आगे

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Shah Rukh Khan को अंकल कहने वाली 32 साल की हीरोइन, खुद बताई वायरल पोस्ट की सच्चाई