Lata Mangeshkar Passes Away: कोरोना के बाद निमोनिया ने ली लता मंगेशकर की जान, हमेशा के लिए मौन हुई सुरीली आवाज

Published : Feb 06, 2022, 10:33 AM ISTUpdated : Feb 06, 2022, 10:43 AM IST
Lata Mangeshkar Passes Away: कोरोना के बाद निमोनिया ने ली लता मंगेशकर की जान, हमेशा के लिए मौन हुई सुरीली आवाज

सार

स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड समेत दुनियाभर में शोक की लहर छा गई है। लताजी करीब एक महीने से बीमार थीं। 

मुंबई। स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड समेत दुनियाभर में शोक की लहर छा गई है। लताजी करीब एक महीने से बीमार थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता को कोरोना के साथ ही निमोनिया भी हो गया था। लता जी की ज्यादा उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें शुरू से ही आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। 7 डॉक्टरों की टीम लगतार उनके इलाज में लगी हुई थी। 

हालांकि इलाज के दौरान कुछ दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था। हालांकि, तबीयत बिगड़ने के बाद दोबारा वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया गया था। सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन की खबर सुन फैंस और सेलेब्स शॉक्ड हैं। हर भारतीय की आंखों में आंसू हैं। लता मंगेशकर की सुरीली आवाज अब हमेशा के लिए मौन हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को अपने एक कर्मचारी की वजह से कोरोना हुआ। बताया जा रहा है कि लता जी के घर में काम करने वाला कर्मचारी पहले कोरोना की चपेट में आ गया था। 

2019 में भी हुआ था निमोनिया :
बता दें कि  92 साल की स्वर कोकिला को नवंबर 2019 में भी निमोनिया हो गया था। उस समय उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हुई थी और उन्हें 28 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। तब लताजी (Lata Mangeshkar) की अच्छी सेहत के लिए खुद पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया था। लता मंगेशकर का म्यूजिक इंडस्ट्री में योगदान अतुलनीय था। 78 साल के करियर में लता मंगेशकर ने 25 हजार से ज्यादा गाने गाए। लता जी को तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा जा चुका है।  

ये भी पढ़ें
Lata Mangeshkar की बचपन से लेकर जवानी तक की देखें अनदेखी तस्वीरें, जो बेशकीमती यादों से है लिपटी

Lata Mangeshkar ने अपनी इस कीमती चीज का करवाया है बीमा, इंश्योरेंस की लिस्ट में ये सितारे भी शामिल

Deepika Padukone संग रोमांस करने वाले एक्टर ने कहा- नहीं पता था कि फिल्म में इस हद तक बोल्ड सीन होंगे, PHOTOS

Puja Banerjee Birthday: 15 साल की उम्र में घर छोड़कर भाग गई थी पूजा बनर्जी, जानें कैसे पहुंची इस मुकाम तक

Abhishek Bachchan Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अभिषेक बच्चन, पर पत्नी Aishwarya Rai उनसे कहीं आगे

 

PREV

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल
2025 के Top 10 डायरेक्टर की लिस्ट आई सामने, शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ने बनाई जगह