ब्रेकअप की खबरों के बीच Arjun Kapoor के साथ दिखीं Malaika Arora, कपल ने एन्जॉय की लंच डेट

Published : Jan 16, 2022, 08:05 PM IST
ब्रेकअप की खबरों के बीच Arjun Kapoor के साथ दिखीं Malaika Arora, कपल ने एन्जॉय की लंच डेट

सार

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लेकर हाल ही में खबरें थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस बात पर यकीन कर पाना तब और मुश्किल हो जाता है जब कपल इस तरह साथ में नजर आता है। 

मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लेकर हाल ही में खबरें थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस बात पर यकीन कर पाना तब और मुश्किल हो जाता है जब कपल इस तरह साथ में नजर आता है। इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। इस दौरान मलाइका जहां व्हाइट ड्रेस में नजर आईं वहीं अर्जुन कपूर कैजुअल लुक में दिखे। 

मलाइका (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संडे दोपहर लंच डेट पर निकले थे। कपल को मुंबई के वर्ली में बैस्टियान रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। लंच के बाद मलाइका फौरन कार में बैठ गईं। इस दौरान अर्जुन कपूर कार के गेट पर खड़े होकर उन्हें प्रोटेक्ट करते नजर आए। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- क्यों किसी की के बारे में ब्रेकअप को लेकर झूठी अफवाहें फैलाते हो। वहीं एक ने कहा- इनके बच्चे ड्रग्स लेकर पड़े रहते हैं और ये अलग मौज में जीते हैं। 

अर्जुन कपूर ने किया था ब्रेकअप का खंडन : 
बता दें कि कुछ दिनों पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद अर्जुन कपूर ने उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम से मलाइका अरोड़ा के साथ की एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था- अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सभी सुरक्षित रहिए, खुश रहिए। लोगों की सेहत के लिए दुआ करिए। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं। 

इसलिए उड़ी ब्रेकअप की अफवाह : 
दरअसल, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कुछ दिनों पहले अपनी बहन रिया कपूर के घर डिनर पर गए थे। वैसे तो हमेशा मलाइका अरोड़ा, अर्जुन के परिवार संग डिनर पार्टीज का हिस्सा रहती थीं लेकिन इस बार वो पार्टी में नजर नहीं आईं। इसके बाद से ही दोनों के अलग होने की चर्चाएं तेज हो गईं थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि पहले अर्जुन, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के घर के पास होते थे तो उनसे मिलने जरूर जाते थे, लेकिन अब वह मलाइका के घर के बाहर से ही निकल जाते हैं। 

ये भी पढ़ें :
Vijay Sethupathi Birthday: चंद रुपयों की खातिर किया छोटे से छोटा काम, फिर पलभर में ऐसे बदली किस्मत

चार शादी कर चुके Kabir Bedi को आज भी है इस बात का पछतावा, लाख कोशिश की पर नहीं बचा पाए थे बेटे की जान

43 हजार की टी-शर्ट पहन पापा से मिलने पहुंची Kareena Kapoor, हाथ में ले रखा था इतनी कीमत का बैग

TV की किन्नर बहू के Ex ब्वॉयफ्रेंड का हुआ ब्रेकअप, तलाकशुदा एक्टर का हो चुका था रोका, करने वाले थे शादी

Lata Mangeshkar Health Update : ICU में चल रहा इलाज, सेहत को लेकर डॉक्टर ने कही ये बड़ी बात

Kabir Bedi Birthday: 76 साल के कबीर बेदी की चौथी बीवी ने बच्चे की चाहत में फ्रीज कराए थे एग्स

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Shah Rukh Khan को अंकल कहने वाली 32 साल की हीरोइन, खुद बताई वायरल पोस्ट की सच्चाई