
मुंबई। कलर्स टीवी का रियलिटी शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हुनरबाज (Hunarbaaz) की शुरुआत 28 जनवरी से हुई है। शो को शुरू हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन यह लंबे समय से चल रहे पुराने शोज पर भारी पड़ रहा है। हुनरबाज में देश के कोने-कोने और खासकर छोटी-छोटी जगहों से आए लोग अपना हुनर दिखा रहे हैं। कई बार तो ये शो के जजों को भी काफी प्रभावित कर रहे हैं। चैनल ने हाल ही में एक नया प्रोमो वीडियो जारी है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर की बेटी अपने रैप से जजेस को इंप्रेस करती नजर आ रही है।
इस लड़की का नाम सानिया मिस्त्री (Sania Mistri) है। सानिया की उम्र ज्यादा नहीं है लेकिन उन्होंने जब रैप शुरू किया तो उसे देखकर जज मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) भी बेहद इम्प्रेस हो गए। मिथुन ने सानिया की तारीफ करते हुए कहा कि उनके गाने के बोल बिल्कुल मेरे दिल में जा बसे हैं। मिथुन से अपनी तारीफ सुनकर सानिया भी बेहद इमोशनल हो गईं। बता दें कि सानिया यूपी के बस्ती जिले की रहने वाली हैं। सानिया के पिता अपने परिवार का पेट पालने के लिए ऑटो चलाते हैं।
मजबूरी में सानिया ने रैप लिखना शुरू किया :
घर की माली हालत ठीक न होने की वजह से मजबूरी में सानिया (Sania Mistri) ने रैप लिखना शुरू कर दिया। कलर्स ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें सानिया परफॉर्म करती दिख रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- अपने हुनर से नाम रोशन करने का सपना लेकर आई है सानिया। क्या एक्साइटेड हैं आप उसकी ये जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने के लिए? देखिए हुनरबाज देश की शान हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स टीवी पर।
क्या हुनरबाज में पार्टनर खोजने आईं परिणीति :
हुनरबाज में करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जज के रोल में नजर आ रहे हैं। शो के पहले दिन परिणीति ने बताया था कि वो इस शो को जज करने क्यों आई हैं। दरअसल, शो की होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) ने पूछा कि आप यहां क्या करने आई हैं तो परिणीति ने बताया कि वो यहां पर अपने लिए लड़का खोजने आई हैं। जिस पर भारती कहती हैं कि चलिए आपका इंतजार यहां खत्म हो जाएगा। वहीं, शो के दौरान करण जौहर (Karan johar) भी एक्ट्रेस से पूछते हैं कि परिणीति आप यहां पर अपने लिए पार्टनर खोजने आई हैं तो आपको कैसा लड़का चाहिए।
ये भी पढ़ें :
क्या तलाकशुदा और बेटियों की मां होने के कारण नहीं मिल रहा इस हीरोइन को काम, झेल चुकी है मेंटल हैरेसमेंट
कभी इस बीमारी से परेशान थी गहराइयां की Deepika Padukone, ये स्टार्स भी हो चुके है इसका शिकार
Tina Munim Birthday: जब Sanjay Dutt का खौफनाक रूप देख सदमे में आ गई थी हीरोइन, फिर लिया था ये फैसला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।