Mahashivratri 2022: Priyanka Chopra ने पति के साथ की भगवान शिव की पूजा, शेयर की घर के मंदिर की Photo

Published : Mar 01, 2022, 03:43 PM ISTUpdated : Mar 01, 2022, 03:44 PM IST
Mahashivratri 2022: Priyanka Chopra ने पति के साथ की भगवान शिव की पूजा, शेयर की घर के मंदिर की Photo

सार

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शिवरात्रि पर अमेरिका स्थित अपने घर में पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ मिलकर भगवान शिव की पूजा की। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।  

मुंबई। भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जा रही है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करते हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शिवरात्रि पर अमेरिका स्थित अपने घर में पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ मिलकर भगवान शिव की पूजा की। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।  

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टा स्टोरी पर फैंस को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए फोटो शेयर की हैं। महाशिवरात्रि पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजिलिस स्थित घर पर स्पेशल पूजा की। फोटो में निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी स्टाइलिस्ट दिव्या ज्योति भी बैठी नजर आ रही हैं। मंदिर में भगवान शिव की बड़ी-सी मूर्ति रखी हुई है। इसके साथ ही पुजारी पूजा कराते नजर आ रहे हैं।

पूजा के दौरान निक जोनस जहां सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बेबी पिंक कलर की फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। हालांकि, प्रियंका का चेहरा फोटो में नहीं दिख रहा है। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। हर हर महादेव, हैप्पी महाशिवरात्रि। ऊं नम: शिवाय। बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने नवरात्रि और दिवाली पूजा की तस्वीरें भी शेयर की थीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने जब न्यूयॉर्क में अपने रेस्टोरेंट 'सोना' का उद्घाटन किया था, तब भी पूजा-पाठ करवाया था। 

एक्टिंग के साथ Priyanka Chopra का प्रोडक्शन हाउस भी : 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से दिसंबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में एक्ट‍िंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी किताब 'Unfinished' भी रिलीज की है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी Priyanka Chopra:
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका (Priyanka Chopra) फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी फिल्म मैट्रिक्स की भी शूटिंग खत्म कर ली है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'वी कैन बी हीरोज', 'द मैट्र‍िक्स 4' शामिल है। इससे पहले प्रियंका फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ें :
Mahashivratri 2022: भोजपुरी स्टार निरहुआ-आम्रपाली दुबे का ये शिव भजन है हिट, इन गानों को किया गया पसंद

Mahashivratri 2022: एक कमी के बावजूद भी मिला Mohit Raina को TV के महादेव बनने का मौका, फिर इसलिए छोड़ा शो

Mahashivratri 2022: Kareena Kapoor की ननद ने घर में की पूजा, पति ने बजाया शंख, बेटी ने किया अभिषेक

Shivratri 2022: महादेव बन घर घर पॉपुलर हो गए ये 8 एक्टर्स, नाम से ज्यादा आज भी किरदार से पहचानते हैं लोग

पर्पल साड़ी, कानों में झुमके और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लगीं Rubina Dilaik, फोटो देख लोगों ने कही ये बात

लाल जोड़ा पहन बेटे की शादी में छाई Tina Ambani, नाची जमकर, देखने लायक था नई बहू का चेहरा, Unseen Photos

PREV

Recommended Stories

2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई
2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल