
एंटरटेनमेंट डेस्क. रविवार को मुंबई में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) की प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। उन्होंने श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि, इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा एक भी सुपरस्टार इस मौके पर नजर नहीं आया। प्रेयर मीट में कपिल शर्मा, भारती सिंह, जॉनी लिवर, सुनील पाल, कीकू शारदा, शैलेश लोढ़ा, नीतिन मुकेश सहित कई सेलेब्स नजर आए। पति की प्रेयर मीट में पत्नी शिखा श्रीवास्तव पूरी तरह से टूटी नजर आई। प्रेयर मीट से जुड़े यूं तो कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया वारल हो रहे है, लेकिन इनमें से एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें शिखा पति राजू को याद कर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कह रही है कि मेरी तो जिंदगी ही चली गई।
प्रेयर मीट में खुद पर काबू नहीं रख पाई शिखा श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव की प्रेयर मीट से जुड़ा एक वीडियो करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि पत्नी शिखा से दो शब्द कहने को कहा जाता है। वे माइक पकड़कर कहती है- क्या बोलूं,बोलने को कुछ नहीं रह गया है, मेरी तो जिंदगी चली गई। सब लोगों ने बहुत प्रेयर की, डॉक्टर्स ने अपनी पूरी कोशिश की। हम सबने बहुत कोशिश की लेकिन सबको हंसाया है और ऊपर जाकर वहां भी सबको हंसा रहे होंगे। वहां भी हंसाएं सबको। खुश रहें, शांति से रहें। आप सभी का शुक्रिया। सब लोगों ने बहुत सपोर्ट किया है। हमारी स्ट्रेंथ बने, हमारे पिलर बने, सबको बहुत-बहुत धन्यावाद। ये कहते हुए वह बीच-बीच में फूट-फूटकर रोती नजर आई। इस दौरान पास खड़ी बेटी अंतरा ने मां शिखा को संभाला।
43 दिन लड़े जिंदगी और मौत से
आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली की एक होटल ते जिम में वर्क आउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें आनन-फानन में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। राजू 43 दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ते रहे। इलाज के दौरान उन्हें बीच-बीच में होश भी आया था, लेकिन आखिरकार वह दुनिया को अलविदा कह गए। उनका अंतिम संस्कार 22 सितंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया था। इस मौके पर हजारों की संख्या में फैन्स और सेलेब्स उन्हें विदाई देने पहुंचे। वहीं, कई स्टार्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए भी विदााई दी।
ये भी पढ़ें
इस एक्टर के काले कोट ने मचाया था ऐसा बवाल आत्महत्या करने लगी थी लड़कियां, फिर लेना पड़ा था 1 फैसला
500 Cr की PS 1 में काम करने ऐश्वर्या राय को मिले इतने रुपए, जानें FEES के मामले में कौन सबसे आगे
बेटों को गोद में उठाने सैफ अली खान का निकला दम तो बिना मेकअप घर के कपड़ों में घूमने निकली करीना कपूर
10 साल से एक भी HIT नहीं दे पाए सनी देओल, 11 फिल्मों में किया काम, सबकी सब सुपर FLOP
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।