
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत देने वाले आरडी बर्मन (RD Burman) की आज यानी 27 जून को बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 1939 में कोलकाता में हुआ था। उन्हें आज भी अपने डिफरेंट स्टाइल के म्यूजिक के लिए जाना जाता है। बता दें कि वे सिर्फ अपने म्यूजिक के लिए ही नहीं बल्कि अपनी खास आवाज के लिए भी पहचाने जाते थे। बचपन से संगीत का शौक रखने आरडी बर्मन को चाहने वाले पंचम दा के नाम से भी बुलाते थे। बॉलीवुड की कई फिल्मों में म्यूजिक देने वाले बर्मन के बारे ये बात कम ही लोग जानते है कि उनकी प्रॉपर्टी को लेकर पत्नी आशा भोसले और सेक्रेटरी भरत के बीच जमकर विवाद हुआ था। ये विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला पुलिस तक पहुंच गया था।
आरडी बर्मन की प्रॉपर्टी को लेके हुए झगड़े
आपको बता दें कि आरडी बर्मन की प्रॉपर्टी के अलावा उनके बैंक लॉकर पर भी कई लोगों की नजर थी। उनकी पत्नी आशा भोसले और सेक्रेटरी भरत को लग रहा था कि उनके बैंक लॉकर में काफी जेवरात होंगे। इसकी वजह ये थी कि वे राजसी खानदान से थे। प्रॉपर्टी और बैंक लॉकर को झगड़ा इतना बढ़ गया था कि मामला पुलिस के पास पहुंच गया था। उनकी मौत के बाद बैंक ने पूरे परिवार के सामने उनका लॉकर खोला। बात 1994 की है, बैंक द्वारा उनकी पत्नी, सेक्रेटरी और अन्य घरवालों को बुलाकर सभी के सामने लॉकर खोला। लेकिन जैसे ही लॉकर खुला सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। दरअसल, उनके लॉकर में महज 5 रुपए निकले थे।
60 से 80 तक दशक में दिया पंचम दा ने फिल्मों में संगीत
आरडी बर्मन को बचपन में पढ़ाई से ज्यादा संगीत में दिलचस्पी थी। वे करीब 9 साल की उम्र से संगीत तैयार करने लगे थे। धीर-धीरे वे अपने पिता एसडी बर्मन को भी अपने संगीत के बारे में बताने लगे। एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें फिल्मों में म्यूजिक देने का मौका मिला। उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखते है संगीत की परिभाषा बदलकर रख दी। उन्होंने अपने म्यूजिक में इंडियन के साथ वेस्टर्न का भी तड़का लगाया और इसी म्यूजिक ने सभी को दीवाना बना दिया।
- उन्होंने शान, मासूम, सागर, मेहबूबा, हरे रामा हरे कृष्णा, हम किसी से कम नहीं, घर, अराधना, मेरे जीवन साथी, अजनबी, बेताब, सत्ते पे सत्ता, आपकी कसम, अनामिका जैसी कई सुपर हिट फिल्मों में म्यूजिक किया। उनकी आखिरी फिल्म 1942 ए लव स्टोरी थी।
- कहा जाता है कि उन्होंने राजेश खन्ना की ज्यादातर फिल्मों में संगीत दिया था और गानों को किशोर कुमार ने आवाज दी। धीरे-धीरे इन तीनों की जोड़ी मशहूर हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो तीनों ने करीब 32 फिल्मों में साथ काम किया था और इन सभी फिल्मों का संगीत और गाने सुपरहिट हुए, जिन्हें आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें
किसी को मिली करोड़ों की कार तो किसी को पेंटिंग, जब इन 7 CELEBS को इस काम के बदले मिले कीमती तोहफे
पतली डोरी पर टिके बैकलेस टॉप में सेक्सी नजर आई हिना खान, दिखा अबतक का सबसे बोल्ड फिगर, PHOTOS
कोई 230 तो किसी का था 140 किलो वजन, अर्जुन कपूर से फरदीन खान तक, ऐसे फैट टू फिट हुए ये 8 स्टार्स
कभी सलमान खान का हाथ पकड़ आगे बढ़े थे अर्जुन कपूर लेकिन इश्कबाजी ने बना दिया भाईजान का दुश्मन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।