
मुंबई. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (shahrukh khan) आज ( 2 नवंबर) 55 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। शाहरुख हर साल जन्मदिन के दिन अपने घर की बालकनी में आकर फैंस से मुलाकात करते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण उन्होंने अपने फैंस से घर में ही रहने की अपील की है और वर्चुअली उनका जन्मदिन सेलीब्रेट करनी की सलाह दी है। फैंस ने उनकी बात मानी है और रात 12 बजे से ही इंटरनेट पर उनके फैंस ने जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया। उनके एक फैन ग्रुप ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि उन्होंने जरूरतमंदों को 5,555 कोविड किट्स बांटी हैं। इन किट्स से लोग कोरोना से अपने आपको बचा पाएंगे।
पेरू में शाहरुख के फैंस ने सड़क पर उनके नाम का केक काटा है। इसके साथ-साथ उनके कुछ फैंस ने पौधारोपण करके भी अपने पसंदीदा स्टार का जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। बता दें कि शाहरुख ने हाल में ही ट्विटर पर अपने फैंस को एक ट्वीट के माध्यम से कहा था कि सभी को अपने घर पर रहना है और किसी भी हालत में बाहर नहीं निकलना है। चाहें उनका जन्मदिन हो या फिर कोई और वजह, कोई भी भीड़ का हिस्सा नहीं बनेगा।
शाहरुख के जन्मदिन पर करीना कपूर ने भी फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने शाहरुख के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जो कि मरजानी सॉन्ग की शूटिंग से जुड़ी है। करीना ने फोटो शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे किंग खान, चलिए हमेशा मस्ती मस्ती में डांस करते हैं। ऐसे सुपरस्टार, जो ज्यादा दयालु और दरियादिल हैं। हमेशा आगे बढ़ते रहें।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।