
एंटरटेनमेंट डेस्क, Urvashi Rautela knows Death happens even before death: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपने प्रोजेक्ट के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वहीं पंत के खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें अक्सर ट्रोल भी किया जाता है। उर्वशी रौतेला अपनी एक्टिंग से ज्यादा नखरों की वजह से मीडिया की सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस को पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर नसीम शाह के साथ अपने एडिटेड वीडियो को लेकर ट्रोल किया गया था। वहीं उर्वशी ने एक ताज़ा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, इसके बाद नेटीजन्स ने उन्हें निशाने पर लिया है।
ऋषभ पंत को लेकर कई कॉमेन्ट
उर्वशी रौतेला का लेटेस्ट पोस्ट कई सारे संकेत दे रहा है। उर्वशी के इस पोस्ट पर फैंस चिंतित हो गए हैं। कुछ नेटीजन्स उनका मज़ाक भी उड़ा रहे हैं। इस पोस्ट को लेकर इंटरनेट यूजर्स ने ऋषभ पंत की याद आने का कॉमेन्ट भी किया है।
उर्वशी रौतेला ने इंस्टा पर शेयर किया नया अंदाज़
उर्वशी रौतेला ( Urvashi Rautela ) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी एक अलहदा अंदाज़ की फोटो शेयर की है। उर्वशी इसमें साड़ी पहने दिख रही हैं। उर्वशी का ये लुक एक्ट्रेस के किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का लग रहा है। उन्होंने एक अस्पष्ट पिक अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। इसमें उर्वशी को गले में मंगलसूत्र और सिंदूर, खुले बाल में देखा जा सकता है, भारतीय नारी के रूप में वे बेहद उदास दिख रही हैं।
इस तस्वीर को उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। उर्वशी रौतेला ने अपनी इस पिक को शेयर करते हुए कैप्शन दिया - 'मृत्यु से पहले भी एक और मौत है, देखो, अपने प्यार से दूर हो जाओ.' ।
पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के साथ शेयर की थी रील
उर्वशी बीते दिनों अपनी रोमांटिक रील की वजह से नेटीजन्स के निशाने पर थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की जिसमें उनके साथ पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह नजर आ रहे थे। इस वीडियो में उर्वशी क्रिकेट मैच देख रहीं हैं। एक्ट्रेस ने बाद में उसे डिलीट कर दिया था। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद उर्वशी रौतेला के खिलाफ उनके फॉलोअर्स ने मोर्चा खोल दिया था।
ये भी पढ़ें -
'तारक मेहता..' में वापस नहीं आएंगी दिशा वकानी पर जल्द होगी 'दयाबेन' की वापसी, जानिए कैसे
Taarak Mehta : नए मेहता साहब के आते ही शैलेश लोढ़ा ने लिखा कुछ ऐसा कि लोग पूछने लगे सवाल
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में नए तारक मेहता की एंट्री पर भड़के लोग, बोले- बंद कर दो शो
क्या Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को मिल गया शैलेष लोढ़ा का रिप्लेसमेंट, सामने आया इस एक्टर का नाम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।