काश! मां इन दोनों से भी प्यार करती और अपने साथ नानी के घर ले जाती

Published : Oct 25, 2019, 02:31 PM IST
काश! मां इन दोनों से भी प्यार करती और अपने साथ नानी के घर ले जाती

सार

दिल दहलाने वाली यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है। इन दो मासूमों को नहीं मालूम था कि मां की बेरुखी उनकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित होगी। जानिए क्या है मामला..

बिलासपुर. अपनी पत्नी से नाराज एक शख्स अपने दो मासूम बच्चों के लिए काल साबित हुआ। पत्नी गुस्से में मायके गई थी। दम्पती के चार बच्चे हैं। पत्नी दो बच्चों को अपने साथ मायके लेकर चली गई। ये दोनों मासूम शराबी पिता के पास ही रह गए। पिता ने अपना गुस्सा दोनों बच्चों पर निकाला। उसने दोनों बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद बेफिक्र होकर घर में सोता रहा। घटना गुरुवार-शुक्रवार कर दरमियानी रात को पचपेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सोनसरी में हुई। आरोपी ने दोनों बच्चों का गला दबाकर मार डाला। फिर लाशें समीप के एक कुएं मं फेंककर घर आकर सो गया। अगले दिन सुबह गांववालों को घटना का पता चला।

आए दिन होता था झगड़ा
पुलिस ने बताया कि 35 साल का दशरथ विश्वकर्मा शराबी है। वो आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। पत्नी उसे शराब पीने से रोकती, तो वो मारता भी था। इसी से दुखी होकर उसकी पत्नी दो महीने पहले अपने मायके जांजगीर चांपा चली गई। वो अपने साथ दो बच्चों को ले गई, लेकिन इन्हें यहीं छोड़ गई। घटनावाले दिन भी दशरथ शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इस पर बच्चों ने उसे टोका। इस पर वो गुस्सा हो गया। उसने रात करीब 2 बजे अपने बेटे सुमित(10) और बेटी आशा(7) की गला दबाकर हत्या कर दी।  आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

हिम्मत हो तो ऐसी! आधा शरीर काम नहीं करता, फिर भी 52 वर्षीय वीणा देवी करती हैं डिलीवरी
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद