जेल में बीमार हुए अमित जोगी, चार अस्पतालों ने खड़े किए हाथ, फिलहाल निजी अस्पताल में इलाज जारी

Published : Sep 12, 2019, 05:42 PM IST
जेल में बीमार हुए अमित जोगी, चार अस्पतालों ने खड़े किए हाथ, फिलहाल निजी अस्पताल में इलाज जारी

सार

पूरे छत्तीसगढ़ में अमित जोगी का इलाज नहीं हो पा रहा है। पिछले 6 दिनों में जोगी को 4 अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है, पर किसी भी अस्पताल में उनकी बीमारी का पता नहीं लगा है। रायपुर के डॉ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में भी अमित का इलाज नहीं हो पाया।

बिलासपुर. चुनाव आयोग को अपने जन्म स्थान से संबंधित गलत जानकारी देने के मामले में गिरफ्तार अमित जोगी बीमार चल रहे हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में अमित जोगी का इलाज नहीं हो पा रहा है। पिछले 6 दिनों में जोगी को 4 अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है, पर किसी भी अस्पताल में उनकी बीमारी का पता नहीं लगा है। रायपुर के डॉ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में भी अमित का इलाज नहीं हो पाया। इसके बाद उन्हें रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ठुकराई जमानत याचिका 
अमित जोगी ने अपने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाने की इच्छा जताई थी, और स्व्स्थ्य का हवाला देकर जमानत मांगी थी। जिस पर सुनवाई के दौरान शासन की तरफ से महाधिवक्ता ने कहा कि अपोलो अस्पताल में उनकी जांच की गई थी। और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके बाद न्यायालय ने अमित जोगी की रिपोर्ट मांगी और उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।   

2013 के मामले में हिरासत में हैं अमित जोगी 
बिलासपुर जिले की पुलिस ने अमित जोगी को साल 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपने जन्म स्थान के बारे में गलत जानकारी देने के आरोप में तीन सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। तब से अमित जोगी पुलिस हिरासत में हैं और उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

CG News: सुशासन तिहार में माता कौशल्या मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, ग्रामीणों से किया संवाद
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर