जिस हाथ को जिंदगीभर थामकर चलने का वादा किया था, उसे ही काटकर अलग कर दिया

Published : Nov 16, 2019, 03:47 PM IST
जिस हाथ को जिंदगीभर थामकर चलने का वादा किया था, उसे ही काटकर अलग कर दिया

सार

प्यार की शुरुआत से लेकर शादी तक इस महिला को कभी यह ख्याल नहीं आया कि वो जिससे दिल लगाने जा रही है, वो शख्स उसकी जिंदगी बर्बाद देगा। 4 साल पहले इनकी लव मैरिज हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति के अंदर दबा पड़ा शैतान बाहर निकल आया। जानिए एक दुखद प्रेम कहानी...  

भिलाई.  हॉस्पिटल में भर्ती इस महिला को 4 साल पहले प्यार हुआ। दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इस शख्स ने प्रेमिका का हाथ थामा और जिंदगीभर साथ निभाने का वादा किया। 4 साल पहले इनकी लव मैरिज हुई। कुछ दिन तक जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार मौजूद रहा। लेकिन फिर धीरे-धीरे जिंदगी की गाड़ी पटरी से उतरती गई। अब दोनों के बीच कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। इसी बीच शुक्रवार को सनकी पति ने गुस्से में आकर पत्नी का हाथ ही काट दिया। वो हाथ, जिसे थामकर चलने का वादा किया था।

बेटे से मिलने से रोका था..
आरोपी का नाम शिशिर मजूमदार है, जबकि पत्नी का नाम प्रेरणा। कपल कुछ समय से अलग रह रहा था। इनका एक 9 महीने का बेटा है। पति की हरकतों और नशे की लत से परेशान पत्नी बच्चे से पति को दूर रखती थी। पत्नी एक निजी स्कूल में केयर टेकर की नौकरी कर रही है। जब वो अपने स्कूल जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। फिर धारदार हथियार से उसका पंजा काट दिया। हालांकि घटना के 2 घंटे बाद ही आरोपी पकड़ लिया गया। घटना स्मृति नगर पुलिस चौकी थाना क्षेत्र के जुनवानी रोड की है। एसएसपी अजय यादव ने बताया कि आरोपी ने जिस तरह से अपनी पत्नी पर हमला किया, उससे मालूम चलता है कि वो उसकी जान लेना चाहता था। आरोपी ने वैष्णव ढाबे के पास पत्नी को रोक लिया था। पत्नी ने उससे दो टूक कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद ही उसे बच्चे से मिलने दिया जाएगा। इसी बात से आरोपी नाराज हो उठा। मौके पर पहुंची डायल-112 के आरक्षण्क चरण देशमुख ने घायल महिला को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। आरोपी ने इतना तेज प्रहार किया था कि पंजा कटकर दूर जा गिरा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी क्रिमिनल है। उसे नशे की लत है। उसके खिलाफ अकसर लड़ाई-झगड़े की शिकायतें आती रहती हैं। कई बार वो पुलिसवालों से भी उलझ चुका है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस