पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर रात साढ़े 3 बजे अंजाम दे गई ये महिला, देखती रह गईं लेडी कांस्टेबल

पुलिस ने मंगलवार को बर्खास्त आरक्षक इमरान कादरी और उसकी पत्नी विशाखा और एक दोस्त साहबुद्दीन को दुर्ग के सराफा कारोबारी आदर्श जैन की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप गिरफ्तार किया था। जहां महिला आरोपी को रायपुर की महिला थाने में रखा गया था।

Asianet News Hindi | Published : Nov 14, 2019 9:37 AM IST / Updated: Nov 14 2019, 06:21 PM IST


रायपुर. (छत्तसीगढ़). रायपुर महिला जेल मे धोखाधड़ी के आरोप में बंद एक जालसाज महिला रात करीब रात करीब साढ़े तीन बजे महिला आरक्षकों की आंखों में धूल झोंकर थाने से फरार हो गई। हालांकि जानकारी लगते ही दूसरे दिन पुलिस ने उसको बिलासपुर के एक रिश्तेदार के घर से हिरासत में ले लिया।

इतनी शातिर निकली ये महिला
दरअसल, पुलिस ने मंगलवार को बर्खास्त आरक्षक इमरान कादरी और उसकी पत्नी विशाखा और एक दोस्त साहबुद्दीन को दुर्ग के सराफा कारोबारी आदर्श जैन की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप गिरफ्तार किया था। जहां महिला आरोपी को रायपुर की महिला थाने में रखा गया था। लेकिन वह इतनी शातिर निकली की उसने तीन लेडी कांस्टेबलों की आंखों में धूल झोंकर थाने के शटर गेट पर लगे ताले को खोला और भाग गई।

तीनों पर लगे हा ये आरोप
दुर्ग टीआई बीएस कुशवाह ने बताया कि तीनों शहर के सोने-चांदी के कारोबारी आदर्श से जालसाजी के आरोप में पकड़ा था। तीनों ने 10 नवंबर के दिन व्यपारी से फोन पर अपने जेवर बेचने की बात की। फिर दूसरे दिन वह अपने जेवर लेकर दुकानदार को देने के लिए आ गए। कारोबारी ने आरोपियों को तीन लाख रुपए एडवांस दे दिया। इसके बाद जब व्यवसायी ने आभूषणों की जांच कराई तो वह नकली निकले। 
 

Share this article
click me!