20 दिन तक दाना-पानी छोड़कर तड़पती रही घोड़ी, काट लिए गए थे चारों पैर

Published : Oct 11, 2019, 02:17 PM IST
20 दिन तक दाना-पानी छोड़कर तड़पती रही घोड़ी, काट लिए गए थे चारों पैर

सार

यह तस्वीर दिखाने का मकसद पशु क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाना है। पिंकी पोनी नाम की इस घोड़ी के चारों पैर काट लिए गए थे। वो 20 दिन तक तड़पती रही। आंखों से आंसू टपकते रहे। अंत में उसने दम तोड़ दिया।  

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में पशु क्रूरता का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां किसी ने जादू-टोना के चक्कर में एक घोड़ी की चारों खुर काट लिए। घोड़ी 20 दिन तक तड़पती रही। उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। हालांकि 'पीपुल फॉर एनिमल' की एक कार्यकर्ता की पहल पर उसका इलाज किया गया, परंतु बचाया नहीं जा सका। उसने दाना-पानी छोड़ दिया था। वो लगातार तड़पते हुए आवाजें निकाल रही थी।

शनि के डर से बचने काट लिए थे चारों खुर

इस घोड़ी का नाम पिंकी पोनी था। बताते हैं कि अज्ञात आरोपियों या आरोपी ने जादू-टोना करने के लिए किसी धारदार हथियार से उसके चारों खुर पैरों से काट लिए थे। अंधविश्वास है कि शनि के प्रकोप से बचने और घर में सुख-शांति के लिए घोड़ी के खुर की ताबीज बनाई जाती है। पुलिस को घोड़ी के मालिक पर भी शक है। हालांकि अब तक उसका भी पता नहीं चल पाया है। 20 सितंबर को लोगों ने करीब दो साल की इस घोड़ी को सरोना स्थित मैदान में पड़ा देखा था। उसके चारों पैरों से खून बह रहा था। वो कराह रही थी। आंखों से पानी टपक रहा था। इसकी जानकारी एक शख्स ने तुरंत 'पीपुल फॉर एनिमल' की कार्यकर्ता कस्तूरी बलाल को फोन पर दी। घोड़ी को एम्बुलेंस के जरिये राज्यस्तरीय पशु चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से उसे चंद्रखुरी स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा गया। पिंकी का का लगातार इलाज किया गया, लेकिन बचाया ही नहीं जा सका। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर
PM Krishi Sinchayee Yojana: वाटरशेड योजना से छत्तीसगढ़ के किसान छबी लाल बने आत्मनिर्भर, बढ़ी लाखों की आय