लॉकडाउन की चेकिंग के दौरान खबर मिली कि हुक्का बार में छुप-छुपकर लोग पहुंच रहे हैं

Published : Sep 24, 2020, 04:20 PM IST
लॉकडाउन की चेकिंग के दौरान खबर मिली कि हुक्का बार में छुप-छुपकर लोग पहुंच रहे हैं

सार

पहला लॉकडाउन का उल्लघंन, दूसरा हुक्का बार और तीसरा आईपीएल पर सट्टा...रायपुर पुलिस ने इन तीनों नियम-कायदों को तोड़ने और जुर्म करने वाले 28 लोगों को सलाखों के पीछे किया है। बुधवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली थी कि ब्लू स्काई कैफे मे कुछ लोग छुपते-छुपाते जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने वहां छापा मार दिया।

रायपुर, छत्तीसगढ़. पुलिस ने हुक्का बार में आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगा रहे 28 लोगों को अरेस्ट किया है। बुधवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली थी कि ब्लू स्काई कैफे में कुछ लोग छुपते-छुपाते जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने वहां छापा मार दिया। यहां हुक्का गुड़गुड़ाते हुए सट्टा खेला जा रहा था। सिविल लाइंस पुलिस ने कैफे को सील कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ नशा, लॉकडाउन के उल्लंघन और जुआ खेलने का मामला बनाया गया है। इस मामले में कैफे संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
 


पुलिस ने बताया कि हुक्का बार में  सदर बाजार निवासी दो भाई हीरक और हिलोर बारमेडा मोबाइल पर सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 1.40 लाख रुपए बरामद किए हैं। चूंकि यह मामला हाईप्रोफाइल था, इसलिए आरोपियों को छुड़ाने ऊपर से कॉल आने लगे थे। लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Project Dhadkan Success Story: नारायणपुर की 2 साल की पारूल की हार्ट सर्जरी से बची जान, बनी मिसाल
सुकमा के आदिवासियों के लिए वरदान बना 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान', अब घर-घर पहुंच रहे डॉक्टर, फ्री में हो रहा इलाज