बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने हाथ थमा दी कार की चाबी, नतीजा- लड़की ने 2 लोगों को मार डाला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक अलग ही तरह का मामला सामने आया है। जहां बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को  इंप्रेस करने के लिए उसे कार चलाने के लिए दे दी। लड़की ने 2 बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

Asianet News Hindi | Published : Aug 6, 2022 10:20 AM IST / Updated: Aug 06 2022, 03:58 PM IST

बिलासपुर (छत्तीसगढ़). हर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेश करने के लिए महंगे-महंगे गिफ्ट देता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने प्रेमिका को इंप्रेश करने के लिए उसे अपनी कार चलाने के लिए दी। जबकि लड़की को कार ड्राइव करना नहीं आता था। फिर भी वह उसे उत्साहित करता रहा और चाबी थमा दी। अंजाम यह हुआ कि  दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी और दोनों की मौत हो गई।

गर्लफ्रेंड को इंप्रेश के चक्कर में दो लोगों को मरवा दिया
दरअसल, यह चौंका देने वाली घटना बिलासपुर जिले के नेवरा गांव के पास की बताई जा रही है। जहां मुगेंली का रहने वाला युवक रविंद्र कुर्रे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान युवक ने अपनी कार गर्लफ्रेंड को चलाने के लिए दे दी। वह मना करती रही, फिर भी उसे चाबी थमा दी। लड़की ने स्टेरिंग थामा और गाड़ी का एक्सीलेटर ज्यादा दबा दिया, जिससे स्पीड बढ़ गई और सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार 50 वर्षीय शुकुवारा बाई केवट और जेताराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

Latest Videos

मौत के बाद  50 फीट तक घिसटती गई लाश
वहीं इस हदासे में एक अन्य युवक तुलसीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि कार को लड़की चला रही थी, और उसकी स्पीड बहुत ज्यादा था। टक्कर इतनी भयानक थी की जो लोग इसकी टक्कर से मरे हैं वह कार में फंसकर करीब 50 फीट तक घिसटते चले गए। वहीं हादसे के दौरान ग्रामीणों ने लड़की और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। जिसके बाद लड़की की जमकर पिटाई की गई। बाद में पुलिस को सूचित कर बुलाया गया और दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि हादसे वाली कार रविंद्र कुर्रे के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है।

यह भी पढ़ें-बेडरूम में दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था पति, तभी आ धमकी पत्नी...फिर जो हुआ वो और शर्मनाक था

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal