कांकेर में नक्सलियों ने ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या की, पर्चा में लिखा- पुलिस की मुखबिरी करने से मार दिया

Published : Mar 20, 2022, 11:38 AM IST
कांकेर में नक्सलियों ने ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या की, पर्चा में लिखा- पुलिस की मुखबिरी करने से मार दिया

सार

बस्तर के IG पी. सुंदरराज ने बताया कि कांकेर जिले के मरकनार गांव में नक्सलियों ने शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। 

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके शव को सड़क पर फेंक दिया और भाग गए। मौके पर एक नोट बरामद किया गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि ग्रामीण की मुखबिरी के शक में हत्या की गई है। मरने वाले की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के इलाके में सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बस्तर के IG पी. सुंदरराज ने बताया कि कांकेर जिले के मरकनार गांव में नक्सलियों ने शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। एक नोट भी बरामद किया गया है। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द सच्चाई सामने आएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Holi 2022 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खूब जमाया रंग, गुलाल उड़ाया, नगाड़ा बजाया और सुनाए फाग गीत

पर्चा में लिखा- पुलिस की मुखबिरी करता था
कांकेर में कोयलीबेड़ा क्षेत्र धुर नक्सल प्रभावित माना जाता है। नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या के बाद शव को मरकानार मार्ग पर बीच सड़क पर फेंक दिया था। रविवार सुबह लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव पर एक पर्चा रखा था। इसमें ग्रामीण पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। घटना को रावघाट एरिया कमेटी ने अंजाम दिया है। इसमें कहा है कि मारा गया शख्स पुलिस की मुखबिरी करता था और जंगल में नक्सलियों के मूवमेंट के बारे में बताता था। हालांकि, युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

यह भी पढ़ें- दंतेवाड़ा में जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर हुई गोलीबारी, 2 महिला नक्सली को किया ढेर

यह भी पढ़ें- दंतेवाड़ा में जवानों ने नक्सलियों को दिया मुंह तोड़ जवाब, मार गिराया इनामी नक्सली, झोले में था विस्फोटक सामान

यह भी पढ़ें- कांकेर में पहली बार : आगजनी के बाद नक्सलियों ने फोटो खिंचवाया, वीडियो भी बनाया और जंगल की ओर भाग गए

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Chhattisgarh Tiranga Yatra: सारंगढ़ में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, गूंजे भारत माता के जयकारे