विधायक की बात नहीं टाल पाए मुख्यमंत्री, जमीन पर बैठकर पत्तल में लेकर करने लगे भोजन

Published : Nov 10, 2019, 10:50 AM IST
विधायक की बात नहीं टाल पाए मुख्यमंत्री, जमीन पर बैठकर पत्तल में लेकर करने लगे भोजन

सार

सीएम भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के श्रीकोट में पहुंचे थे दौरे पर गए हुए थे। जब क्षेत्र के विधायक चिन्तामणि महाराज ने उनसे अपने घर खाना खाने का निवेदन किया तो वह मना नहीं कर पाए। इसके लिए एमएलए ने अपने हाथ उनको परोसकर भोजन कराया।

बलरामपुर (छ्त्तीसगढ़). सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में सीएम बघेल जमीन पर बैठकर अपने राज्य के व्यंजनों को खाया। वो भी किसी थाली में नहीं, बल्कि पत्ते की पातल में लेकर उनका लत्फ उठाया।

विधायक ने अपने हाथ से परोसा सीएम को भोजन
दरअसल, शनिवार को सीएम भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के श्रीकोट में पहुंचे थे दौरे पर गए हुए थे। जब क्षेत्र के विधायक चिन्तामणि महाराज ने उनसे अपने घर खाना खाने का निवेदन किया तो वह मना नहीं कर पाए। इसके लिए एमएलए ने अपने हाथ उनको परोसकर भोजन कराया।

 मुख्यमंत्री ने 88 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण
सीएम ने यहां पहुंचने के बाद कई कामों की घोषणा की। वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।  उन्होंने रामचन्द्रपुर एवं रघुनाथनगर को तहसील बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अपने इस दौरे में कई लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरे में बघेल ने 88 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bastar Pandum 2026: अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के बच्चों का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सामने ऐतिहासिक प्रदर्शन
Bastar Pandum 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जगदलपुर में जनजातीय महोत्सव का किया शुभारंभ