कांकेर में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सली अटैक, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, उल्टे पांव भागे माओवादी

Published : Jan 14, 2022, 03:36 PM ISTUpdated : Jan 14, 2022, 03:45 PM IST
कांकेर में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सली अटैक, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, उल्टे पांव भागे माओवादी

सार

IED ब्लास्ट के बाद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग भी की। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवानों और नक्सलियों के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक मुठभेड़ चली है। घटना की पुष्टि कांकेर SP शलभ सिन्हा ने की है।

कांकेर : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर (Kanker) जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। IED ब्लास्ट में SSB 33 बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को घटनास्थल से अंतागढ़ के अस्पताल लाया गया है। जवान को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं नक्सली हमले के बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी उल्टे पांव जंगल की ओर भाग निकले।

करीब 20 मिनट तक मुठभेड़
जवानों और नक्सलियों  के बीच मुठभेड़ की पुष्टि कांकेर SP शलभ सिन्हा ने की है। उन्होंने बताया कि IED ब्लास्ट के बाद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग भी की। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवानों और नक्सलियों के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक मुठभेड़ चली है। जिसके बाद खुद को कमजोर होता देख नक्सली घने जंगलों की ओर भाग निकले। घटना स्थल की सर्चिंग अभी की जा रही है।

एक जवान जख्मी
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि हर रोज की तरह शुक्रवार को भी ताड़ोकी थाना क्षेत्र के कोसरुंडा कैंप के जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लिए नक्सली पहले से ही घात लगाए बैठे थे। उन्होंने पहले से ही IED प्लांट कर रखा था। इसी दौरान SSB के जवान जीपी सुरेंद्र का पैर IED पर आ गया और जोर का धमाका हुआ। जवान दूर जा गिरा। उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल अस्पताल लाया गया। जहां से रेफर की तैयारी हो रही है। 

इसे भी पढ़ें-झारखंड में पूर्व विधायक गुरूचरण नायक पर नक्सली हमला, फुटबॉल मैच के दौरान अटैक, एक गार्ड की मौत, दूसरा लापता

इसे भी पढ़ें-बिहार में शपथ लेने से पहले ही मुखिया की गला काटकर हत्या, बेटे ने बताई पूरी कहानी, बोला- वर्दी में आए थे...

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल