CG: कवर्धा में धार्मिक झंडे के विवाद में हिंसक झड़प, तोड़फोड़ और उपद्रव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के कवर्धा में एक मार्ग से धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। घटना रविवार की थी। इसके बाद प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद ने शहर बंद करने का आह्वान किया। इसी दौरान दोपहर में बड़ी संख्या में कुछ लोग आए और उपद्रव शुरू कर दिया।

Asianet News Hindi | Published : Oct 6, 2021 4:17 AM IST / Updated: Oct 06 2021, 09:49 AM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दो दिन पहले धार्मिक झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया है। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर लाठियां, और डंडे लेकर आ आए और घरों के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। कई बस्तियों में हंगामा किया गया। हालात बिगड़ने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। फिलहाल, प्रशासन ने जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर शहर में बाजार और दुकानें बंद थी। इसी दौरान दोपहर में बड़ी संख्या में रैली की शक्ल में कुछ लोग सड़कों पर आ गए। इनके हाथों में लाठी-डंडे थे। प्रदर्शनकारियों ने कई कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। बाहर खड़े वाहनों और ठेलों को भी तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और हालात संभाले। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई। शाम को पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। फिलहाल, हालात तनावपूर्ण है। पुलिस का कहना है कि मामले में करीब 70 लोगों की पहचान की गई है। साथ ही 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। घरों और दुकानों पर पथराव किया गया। कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। इन पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 

Latest Videos

‘फोटो खिंचाने और राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं प्रियंका मैडम...’ लखीमपुर हिंसा पर भाजपा

विहिप ने युवक की पिटाई के विरोध में बंद का आह्वान किया था
बताया जाता है कि रविवार दोपहर कुछ युवकों ने लोहारा नाका चौक इलाके में झंडा लगाया था, इसको लेकर दूसरे समुदाय ने विरोध जताया और दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तमाशबीन बनकर देखती रही। घटना में दूसरे गुट ने झंडा लगाने वाले गुट के दुर्गेश को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में 8 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर FIR दर्ज कर ली थी। घटना से नाराज राजनांदगांव के भाजपा सांसद अभिषेक सिंह और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली थी और पुलिस पर सवाल खड़े किए थे। उनका कहना था कि झंडा लगाने के विवाद में जिस युवक की पिटाई हुई थी, उसके आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाए।

लखीमपुर खीरी केस: मेरठ में खौफनाक साजिश, प्रदर्शन की आड़ में सपाइयों ने पुलिस पर फेंका पेट्रोल-6 जख्मी

UP: बुरे फंसे मोदी के मंत्री अजय मिश्रा, सियासत से पहले लड़ते थे कुश्ती, दबंगई ऐसी कि खुले मंच से धमका देते

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना