छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पेट्रोलिंग पर निकले जवानों पर नक्सली अटैक, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल

Published : Mar 14, 2022, 11:02 AM ISTUpdated : Mar 14, 2022, 11:14 AM IST
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पेट्रोलिंग पर निकले जवानों पर नक्सली अटैक, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल

सार

पेट्रोलिंग पर निकले जवानों पर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में ITBP का एक जवान शहीद हो गया है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। एसपी सदानंद कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नारायणपुर (Narayanpur) में एक बार फिर जवानों पर नक्सली अटैक हुआ है। पेट्रोलिंग पर निकले जवानों पर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में ITBP का एक जवान शहीद हो गया है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर (Raipur) एयरलिफ्ट किया गया है। एसपी सदानंद कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।

IED की चपेट में आए जवान
नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को आईटीबीपी की एक टुकड़ी पेट्रोलिंग के लिए निकली थी। सोनापुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। इसी दौरान जवान इसकी चपेट में आ गए। इस ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया और दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। एसपी ने बताया कि हमले में शहीद होने वाले जवान एएसआई राजेंद्र कुमार थे, जबकि कांस्टेबल महेश कुमार घायल हैं।

इसे भी पढ़ें-दंतेवाड़ा में जवानों ने नक्सलियों को दिया मुंह तोड़ जवाब, मार गिराया इनामी नक्सली, झोले में था विस्फोटक सामान

दो मार्च को दंतेवाड़ा में भी हुई थी मुठभेड़

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आए दिन नक्सली हमले की घटनाएं होती हैं। इसी तरह का हमला दो मार्च को दंतेवाड़ा (dantewada) में हुई थी। उस दिन जेल के जंगलों में स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों को सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुआ था। इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों ने 3 लाख के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि एक जवान भी घायल हो गया था। 

इसे भी पढ़ें-कांकेर में पहली बार : आगजनी के बाद नक्सलियों ने फोटो खिंचवाया, वीडियो भी बनाया और जंगल की ओर भाग गए

कांकेर में माओवादियों ने फोटो शूट कराया था

पांच मार्च को भी नक्सली मूवमेंट की सूचना मिली थी। तब नक्सलियों ने कांकेर (Kanker) में सड़क निर्माण में लगे पांच वाहनों में आग लगा दिया था। नक्सलियों ने इस काम में लगे एक JCB, 2 हाइवा और 2 मिक्चर मशीन को आग के हवाले कर दिया था। नक्सलियों ने सभी वाहनों के डीजल टैंक को फोड़कर उसमें आग लगाई। जिस जगह यह वारदात हुई है वह जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर ही दूर था। ऐसा पहली बार हुआ जब इस तरह की वारदात के बाद माओवादियों ने फोटो और वीडियो भी बनाया।

इसे भी पढ़ें-दंतेवाड़ा में जवानों ने नक्सलियों को दिया मुंह तोड़ जवाब, मार गिराया इनामी नक्सली, झोले में था विस्फोटक सामान

इसे भी पढ़ें-कांकेर में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सली अटैक, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, उल्टे पांव भागे माओवादी

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raipur Weather Today: रायपुर में 22 जनवरी को कितना बदलेगा मौसम? जानिए ठंड या गर्मी
Raipur Weather Today: रायपुर का 21 जनवरी का मौसम कैसा होगा, क्या घूमने के लिए सही है?