दंतेवाड़ा में जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर हुई गोलीबारी, 2 महिला नक्सली को किया ढेर

Published : Mar 15, 2022, 06:12 PM ISTUpdated : Mar 15, 2022, 06:13 PM IST
दंतेवाड़ा में  जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर हुई गोलीबारी, 2 महिला नक्सली को किया ढेर

सार

 दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली मारी गईं हैं। महिला नक्सलियों के शव के साथ घटनास्थल से 12 बोर की 2 रायफलें, 1 देशी हथियार, विस्फोटक एवं नक्सलियों की कैम्पिंग सामग्री भी बरामद किए गए है।

दंतेवाड़ा.  छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। हालांकि हर मोर्चे पर हमारे सुरक्षा बल उनका मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। इसी बीच दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली मारी गईं हैं। महिला नक्सलियों के शव के साथ घटनास्थल से 12 बोर की 2 रायफलें, 1 देशी हथियार, विस्फोटक एवं नक्सलियों की कैम्पिंग सामग्री भी बरामद किए गए है।

जानिए कौन हैं ये महिला नक्सली
दरअसल, यह मुठभेड़ मंगलवार को दंतेवाड़ा में कटेकल्याण पीएस सीमा के पास हुई। बताया जाता है कि जवान पहाड़ी इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इसी गोलीबारी में  2 महिला नक्सली मारी गईं। जिनकी पहचान एक महिला नक्सली को पेदारास एलओएस कमाण्डर मंजुला पुनेम एवं दूसरी महिला नक्सली को डीव्हीसी सुरक्षा दल की सदस्य मुचाकी गंगी के रूप में की गई। 

इसे भी पढ़ें-दंतेवाड़ा में जवानों ने नक्सलियों को दिया मुंह तोड़ जवाब, मार गिराया इनामी नक्सली, झोले में था विस्फोटक सामान

मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर
महिला नक्सलियों की मारे जाने की पुष्टि बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने की है, उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के शव के साथ भारी मात्रा में घटनास्थल से विस्फोटक सामग्री भी बरादम की गई है। वहीं  मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा बलों द्वारा आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।

एक दिन पहले ही IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद
बता दें कि नक्सली आए दिन छत्तसीगढ़ के बस्तर, सुकमा, दंतवाड़ा और बीजापुर जिले में जवानों को निशाना बनाते रहते हैं। एक दिन पहले ही सोमवार को नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर से ढोंडरीबेड़ा इलाके में एक आईईडी ब्लास्ट किया था। जिसमें  ITBP के एक अधिकारी शहीद हो गए थे। जबकि एक हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रुप से घायल हुआ है।

इसे भी पढ़ें-कांकेर में पहली बार : आगजनी के बाद नक्सलियों ने फोटो खिंचवाया, वीडियो भी बनाया और जंगल की ओर भाग गए

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Narayanpur Silk Mission: रेशम उत्पादन से बदली हजारों ग्रामीणों की किस्मत, महिलाओं और युवाओं को मिला रोजगार
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी