छत्तीसगढ़ में में 52 साल की महिला से रेप के बाद मर्डर, प्राइवेट पार्ट के साथ बर्बरता-तोड़ डाली गले की हड्डियां

Published : Jul 05, 2022, 11:50 AM ISTUpdated : Jul 05, 2022, 11:53 AM IST
छत्तीसगढ़ में में 52 साल की महिला से रेप के बाद मर्डर, प्राइवेट पार्ट के साथ बर्बरता-तोड़ डाली गले की हड्डियां

सार

जानकारी के अनुसार, महिला के प्राइवेट पार्ट पर रोटी बनाने वाले तवे का हैंडल डाल दिया गया था। उसके सीने पर भी हमला किया गया था। जिस कारण से उसके सीने और गले की हड्डियां टूट गई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

जांगजीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा (Janjgiri Champa) जिले में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के साथ रेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में हमला किया इसके साथ ही उसके सीने और गले की हड्डी भी तोड़ दी। इस बात का खुलासा महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ है। यह घटना उसी तरह है जिस तरह के दिल्ली में निर्भया के साथ दरिंदों ने बर्बरता की थी। 

जानकारी के अनुसार, महिला के प्राइवेट पार्ट पर रोटी बनाने वाले तवे का हैंडल डाल दिया गया था। उसके सीने पर भी हमला किया गया था। जिस कारण से उसके सीने और गले की हड्डियां टूट गई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

3 जुलाई का है मामला
दरअसल, ये मामला 3 जुलाई का बताया जा रहा है। 52 साल की एक महिला के साथ पहले तो दुष्कर्म किया बाद में उसकी हत्या कर दी गई। महिला जिले के अकलतरा नगर के वार्ड नंबर 2 पोड़ीभाठा में बर्तन साफ करने का काम करती थी। उसका शव घर में अर्ध नग्न हालत मे मिला था। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कहा कि महिला के साथ रेप किया गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया गया। ज्यादा खून निकलने से उसकी मौत हो गई। 

पुलिस की जांच में पता चला है कि इस घटना को अंजाम मोहल्ले के ही एक बदमाश ने दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में पहले आरोपी इंकार करता रहा। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ कि तो आरोपी ने बताया कि 2 जुलाई की रात को वह घूम रहा था। तभी उसे एक घर का दरवाजा खुला मिला। यहां एक महिला सो रही थी। महिला को अकेला देखकर मैने उसे डराकर रेप करने की कोशिश की लेकिन महिला शोर करने लगी। आरोपी ने बताया कि इसके बाद महिला का रेप कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अजीब मामला: रोज कमरे से निकलता था एक कोबरा सांप,रेस्क्यू टीम पहुंची तो रह गई दंग

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल