छत्तीसगढ़ के इस पूर्व विधायक को खाना नहीं देती पत्नी, घर से भी निकाला, हैरान कर देगी जमकर पिटाई करने की वजह

Published : Jul 03, 2022, 08:47 AM IST
छत्तीसगढ़ के इस पूर्व विधायक को खाना नहीं देती पत्नी, घर से भी निकाला, हैरान कर देगी जमकर पिटाई करने की वजह

सार

रामजी भारती बीजेपी से विधायक थे। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी संगीता भारती उन्हें मारती थीं और खाना तक नहीं देती थीं। वहीं, संगीता भारती ने आरोप लगाया है कि उनके पति का किसी औऱ के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। 

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां की डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रह रामजी भारती ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रामजी भारती बीजेपी से विधायक थे। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी संगीता भारती उन्हें मारती थीं और खाना तक नहीं देती थीं। वहीं, संगीता भारती ने आरोप लगाया है कि उनके पति का किसी औऱ के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। रामजी भारती डोंगरगढ़ विधानसभा से 2008 से 2013 तक विधायक रहे। इसके साथ ही वो अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। 

पूर्व विधायक और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामजी भारती ने शनिवार को मीडिया की संबोधित करते हुए बताया कि उनकी शादी 2000 में संगीता के साथ हुए थी। शादी के चार सालों तक सब ठीक था लेकिन 4 सालों के बाद घर के हालात बदल गए। पत्नी हर दिन उनके साथ मारपीट करती थी और बच्चों को खाना तक नहीं देती थी। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी ने मेरी मां पर भी चोरी का आरोप लगाया। लेकिन मैं राजनीति से जुड़ा था इस कारण से कभी तुछ नहीं कह पाया। 

तलाक की अर्जी
दोनों ने 2020 में कोर्ट में तलाक में अर्जी दी है। रामजी भारती जिस समय मीडिया को संबोधित कर रहे थे उस समय उनके साथ उनका बेटा भी था। रामजी भारती ने कहा कि समाज में मेरी प्रतिष्ठा है इस कारण से मैं चुप कहा लेकिन अब हालात बर्दाश्त के बाहर हो गए हैं। इस कारण से मैं ये चीजें सबके सामने बता रहा हूं। 

पत्नी ने भी लगाए आरोप
वहीं, दूसरी तरफ संगीता भारती ने भी अपने पति पर कई आरोप लगाए हैं। संगीता भारती ने आरोप लगाते हुए कहा कि रामजी उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनका किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इसके साथ ही उन्होंने धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में युवक को जान से मारने की धमकी, नूपुर शर्मा के सपोर्ट में शेयर किया था वीडियो

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raigarh News: रिंग रोड से ऑक्सीजोन तक, 600 करोड़ से बदलेगा शहर का नक्शा
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल