Omicron डराने लगा: छत्तीसगढ़ में एक ही स्कूल की 17 लड़कियां पॉजिटिव, पूरे इलाके में रेड अलर्ट..मचा हड़कंप

Published : Dec 26, 2021, 05:41 PM IST
Omicron डराने लगा: छत्तीसगढ़ में एक ही स्कूल की 17 लड़कियां पॉजिटिव, पूरे इलाके में रेड अलर्ट..मचा हड़कंप

सार

रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर में  जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राएं पॉजिटिव पाई गई हैं। यह सभी संकमित लड़कियां आठवीं और दसवीं कक्षा की स्टूडेंट हैं। रायगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि ये लड़कियां हॉस्टल में रहती हैं, जिन्हें अब एक गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है

रायपुर. कोरोना का नया वेरियंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। कई राज्यों में तो यह विकराल रूप धारण करने लगा है। जिसे देखते हुए कई राज्य सरकारें अलर्ट हो गईं हैं और  कड़ी पाबंदियां लगने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सरकारी स्कूल की 17 छात्राएं कोविड पॉज़िटिव पाई गई हैं। इस खबर आने के बाद से जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

पूरे स्कूल को 'कंटेनमेंट जोन' घोषित किया
दरअसल, रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर में  जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राएं पॉजिटिव पाई गई हैं। यह सभी संकमित लड़कियां आठवीं और दसवीं कक्षा की स्टूडेंट हैं। रायगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि ये लड़कियां हॉस्टल में रहती हैं, जिन्हें अब एक गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं पूरे स्कूल को 'कंटेनमेंट जोन' घोषित कर दिया गया है।

476 लड़के-लड़कियों के लिए सैंपल...
डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि 17 संक्रमित लड़कियों में से 13 छात्राओं की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव पाई गई थी। जबकि 7 छात्राएं की रिपोर्ट एक दिन बाद यानि शनिवार को पॉजिटिव आई। इसके बाद छठी से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली 176 लड़कियों और 300 लड़कों के सैंपल लिए गए हैं। प्रशासन को अब इनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

ऐसे संक्रमित हुईं 17 लड़कियां...
हॉस्टल प्रभारी ने बताया कि पिछले रविवार को, कुछ बच्चों के माता-पिता उनसे मिलने आए थे, जिनमें से एक व्यक्ति संक्रमित था। उन्होंने सभी को अंदर जाने से मना भी किया था, लेकिन वह लोग नहीं माने और छात्रावास में अदर चले गए। इन्हीं लोगों की वजह से आज 17 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अब इस घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है और प्रसार को रोकने और स्थिति की निगरानी के लिए एक शिविर लगाया है।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद
रायगढ़ : ऐसा क्या हुआ? RPF जवान ने हेड कांस्टेबल दोस्त की हत्या, सिर में मारी 4 गोली