जशपुर में गर्भवती महिला से छेड़खानी, जेल जाने के डर से युवक ने दूसरे दिन फांसी लगाई

Published : Feb 27, 2022, 06:57 PM IST
जशपुर में गर्भवती महिला से छेड़खानी, जेल जाने के डर से युवक ने दूसरे दिन फांसी लगाई

सार

घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड गांव की है। यहां रहने वाले संदीप खलखों (32 साल) शनिवार को मछली मारने गया था। आरोप है कि वहां से लौटते वक्त रास्ते में एक गर्भवती महिला मिली। जिसका संदीप ने हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी की कोशिश की।

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे बताया जा रहा है कि युवक पर एक गर्भवती लड़की ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। लड़की ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी। जिसके बाद लड़का जेल जाने से डर गया और गुमसुम रहने लगा था। बाद में उसने जान दे दी।

घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड गांव की है। यहां रहने वाले संदीप खलखों (32 साल) शनिवार को मछली मारने गया था। आरोप है कि वहां से लौटते वक्त रास्ते में एक गर्भवती महिला मिली। जिसका संदीप ने हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी की कोशिश की। महिला किसी तरह भागकर घर पहुंची और परिजन को जानकारी दी। शुरुआती पर गांव में पंचायत की गई। 

यह भी पढ़ें- CM भूपेश बघेल ने राहुल और प्रियंका गांधी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के इस मास्टर स्ट्रोक फैसले पर हुई बात!

शिकायत करने पर अड़ी थी महिला
यहां बात नहीं बनी तो परिजन रविवार को थाने जाने के लिए निकले। इधर, आरोपी लड़के को थाने में शिकायत किए जाने की सूचना मिली तो वह जेल जाने की वजह से डर गया। परिजन के मुताबिक, रविवार को संदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना था कि महिला शिकायत करने की बात पर अड़ी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-UP Chunav 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- छुट्टा पशुओं को CM योगी के निवास स्थल पर छोड़ देना

यह भी पढ़ें-UP Chunav 2022:कानपुर में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के तीखे तेवर,बोले-'भाजपा स्वर्गवासियों से कर रही सवाल'

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine war:एयर इंडिया का टिकट 3 गुना महंगा, छत्तीसगढ़-बिहार-महाराष्ट्र-गुजरात के छात्र लौटे

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट की दास्तां: 2 दिन से सिर्फ मैसेज से बात हो रही, किसी के घरवालों को एक कॉल का इंतजार 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद
रायगढ़ : ऐसा क्या हुआ? RPF जवान ने हेड कांस्टेबल दोस्त की हत्या, सिर में मारी 4 गोली