'भारतीय जनता पार्टी ने विभाजन करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी बहुत सवाल करती है। योगी जी और मोदी जी बताएं कितने लोगों की लाशें गंगा में बह गई हैं। कितने लोगों का रोजगार छिन गया, नोटबंदी से कितना काला धन वापस आया। जो लोग स्वर्गवासी हो गए हैं, उनसे भाजपा सवाल कर रही है-भूपेश बघेल

कानपुर:छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस के स्टार प्रचारक भूपेश बघेल यूपी के चुनावों को लेकर कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे पर हैं। कानपुर में डोर टू डोर कैम्पेन करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा, कहा-'भारतीय जनता पार्टी ने विभाजन करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी बहुत सवाल करती है। योगी जी और मोदी जी बताएं कितने लोगों की लाशें गंगा में बह गई हैं। कितने लोगों का रोजगार छिन गया, नोटबंदी से कितना काला धन वापस आया। जो लोग स्वर्गवासी हो गए हैं, उनसे भाजपा सवाल कर रही है। स्वर्गवासी लोगों से सवाल करने के लिए उनको उनके पास जाना पड़ेगा'।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। हमारा मुख्य मुद्दा है कि किसानों को अच्छा दाम मिले। बेरोज़गारों को काम मिले, महिलाओं को सम्मान मिले। 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिले। नतीजें चौंकाने वाले होंगे।

कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में तीसरे चरण में चुनाव होने वाला है, यहां 20 फरवरी को मतदान होगा। इस क्षेत्र में 59 विधानसभा सीटें आती हैं। ये सीटें कानपुर शहर, कानपुर देहात, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फरुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले में आती हैं। 2017 के विधानसभ चुनाव में भाजपा ने यहां से 49 सीट उपने नाम की थी, 9 सीटों पर सपा का कब्जा हुआ था। वहीं केवल एक कानपुर कैंट की कांग्रेस के खाते में आई थी। इसलिए इस साल सीएम बघेल का चेहरा सामने रखकर कांग्रेस इस इलाके में अपनी धाक बढ़ाने की कोशिश में है। बता दें कि भूपेश बघेल का दौरा दो दिनों का है जिसमें वे इस क्षेत्र के कई स्थानों पर डोर टू डोर कैम्पेन और चुनावी सभा करेंगे।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

UP Chunav 2022:डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने चुनाव प्रचार से पहले लिया बजरंगबली का आशीर्वाद