मोबाइल पर बात करते हुए लेडी MLA के बॉडी गार्ड ने सीने में मार ली एके 47 से गोली

Published : Jan 04, 2020, 10:53 AM ISTUpdated : Jan 04, 2020, 11:17 AM IST
मोबाइल पर बात करते हुए लेडी MLA के बॉडी गार्ड ने सीने में मार ली एके 47 से गोली

सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के सुरक्षाकर्मी ने शुक्रवार देर रात अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जवान से यह कदम क्यों उठाया, अभी पता नहीं चल सका है।

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़. कांग्रेस विधायक देवती कर्मा की जेड प्लस सुरक्षा में तैनात एक जवान ने शुक्रवार देर रात गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। जवान ने एके-47 राइफल से सीने में गोली मार। मृतक लंबे समय से विधायक की सुरक्षा में तैनात था। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।


मोबाइल पर बात करते समय मारी गोली...
विधायक का फरसापाल में बंगला है। यहां जगदलपुर निवासी जवान आशोराम कश्यप की ड्यूटी लगी हुई थी। कश्यप ने शुक्रवार देर रात करीब 12.55 बजे खुद को शूट कर लिया। बताते हैं कि घटना के वक्त जवान किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने राइफल से एक राउंड फायर किया। गोली उसके सीने में जा लगी। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर दूसरे सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि कश्यप खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट
Raksha Bandhan 2026: रायगढ़ की महिलाओं की अनूठी पहल, बीज वाली राखियों से बचाएंगी पर्यावरण