खाने के लिए मोबाइल बेचने गई महिला 4 दरिंदों की हवस की भूख बन गई

Published : Jan 17, 2023, 03:53 PM ISTUpdated : Jan 17, 2023, 04:30 PM IST
खाने के लिए मोबाइल बेचने गई महिला 4 दरिंदों की हवस की भूख बन गई

सार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चार युवकों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला अपने पति के साथ मध्य प्रदेश से काम की तलाश में पहुंची थी। दिन भर जब काम नहीं मिला तो महिला पति के साथ बस स्टैंड के वेटिंग रूम में बैठी हुई थी। 

अंबिकापुर(Chhattisgarh). छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चार युवकों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला अपने पति के साथ मध्य प्रदेश से काम की तलाश में पहुंची थी। दिन भर जब काम नहीं मिला तो महिला पति के साथ बस स्टैंड के वेटिंग रूम में बैठी हुई थी। इसी बीच चार युवक महिला को झांसा देकर अपने साथ ले गए और सारी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कोतमा निवासी महिला अपने पति के साथ दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से रविवार सुबह अंबिकापुर पहुंची थी। दोनों काम की तलाश में आए थे। मजदूरी के लिए दिनभर वे भटकते रहे, लेकिन काम नहीं मिला। खाने और वापस जाने के लिए पैसे नहीं थे, तो दोनों देर शाम अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पहुंच गए। पैसों के इंतजाम के लिए महिला ने अपना मोबाइल बेचने का निर्णय लिया और ग्राहक तलाशने लगी। 

मजबूरी का फायदा उठाकर युवको ने दिया झांसा 
महिला अपनी मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रही थी कि इसी दौरान ई रिक्शा में सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को झांसा दिया कि वे मोबाइल बिकवा देंगे। इस बीच दो युवक उसके पति को बहाने से दूर ले गए। एक युवक ने महिला को मोबाइल बिकवाने की बात कहकर ई-रिक्शा में बैठा लिया। झांसे में आकर महिला उसके साथ ई-रिक्शा से रवाना हो गई। झांसा देकर वह महिला को करजी में एक सूने घर में ले गए और उसके साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला को युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। सुबह उसे करजी गांव से वाहन में बिठाकर युवक भाग निकले। महिला ने अंबिकापुर पहुंच पति को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह पति के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया।

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार 
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तुंरत केस दर्ज किया और चारों युवकों की तलाश में लग गई। पुलिस ने दो आरोपियों चंदन और गोलू को हिरासत में ले लिया है। दोनों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई गई है। दो अन्य की तलाश पुलिस कर रही है। सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। बताया है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वो भी हिरासत में होंगे। 

इसे भी पढ़ें...

5 साल से जिस अपहृत लड़की को ढूंढ रही थी पुलिस- वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बन कर रही थी नौकरी
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल