TIK TOK वीडियो बना रही थीं 2 सहेलियां, तभी एक का पैर फिसला और वो 50 फीट गहरे पानी में डूबने लगी..

Published : Apr 27, 2020, 06:31 PM IST
TIK TOK वीडियो बना रही थीं 2 सहेलियां, तभी एक का पैर फिसला और वो 50 फीट गहरे पानी में डूबने लगी..

सार

TIK TOK वीडियो के चक्कर में  लोग किस तरह जान जोखिम में डाल रहे हैं, यह घटना इसका उदाहरण है। करीब 50 फीट गहरी स्टोन खदान के मुहाने पर खड़े होकर वीडियो बना रही एक लड़की पैर फिसलने पर नीचे जा गिरी। उसे बचाने दूसरी सहेली ने खदान में छलांग मार दी। इस घटना में वीडियो बनाने वाली लड़की बच गई, लेकिन सहेली डूब गई।

 

बीजापुर, छत्तीसगढ़.  TIK TOK पर वीडियो के चक्कर में लोग किस तरह जान जोखिम में डाल रहे हैं, यह घटना इसका उदाहरण है। करीब 50 फीट गहरी स्टोन खदान के मुहाने पर खड़े होकर वीडियो बना रही एक लड़की पैर फिसलने पर नीचे जा गिरी। उसे बचाने दूसरी सहेली ने खदान में छलांग मार दी। वीडियो बनाने वाली लड़की बच गई, लेकिन सहेली डूब गई। मरने वाली युवती को तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद वो अपनी सहेली को बचाने गहरे पानी में उतर गई थी।

सहेली को लगा गहरा सदमा..
वीडियो बनाने वाली सहेली जैसे-तैसे खदान से बाहर निकली। उसने चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को इकट्टा किया। लोग पहुंचे और डूब रही उसकी सहेली को बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, जैतापुर के जैलालुर गांव की रहने वालीं साधना कुमारी (20) और चांदनी भिंडे अपनी तीसरी सहेली चांदनी के साथ एक खदान पर टिक-टॉक वीडियो बनाने गई थीं। यह खदान करीब 50 फीट गहरी है। पहले चांदनी वीडियो बनाने खदान में उतरी थी। अचानक उसका पैर फिसला और वो खदान में डूबने लगी।

चांदनी को बचाने साधना खदान में उतर गई थी। साधना ने चांदनी को तो बचा लिया, लेकिन खुद डूब गई। इस हादसे के बाद दोनों सहेलियां सदमे में हैं।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस