12 राज्यों में जाकर शहीदों के घर से मिट्टी इकट्टा करने निकला था यह यु़वक, लॉकडाउन में फंसा

कोरोना संक्रमण ने एक युवक के मिशन पर ब्रेक लगा दिए हैं। यह युवक देशभर से शहीदों के घरों पर जाकर मिट्टी इकट्टा कर रहा था। गुजरात में इसका समापन होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण वो सुकमा में फंस गया है। युवक बस्तर के लिए निकला था। युवक ने कहा कि लॉकडाउन खुलते ही वो फिर से अपने मिशन पर निकलेगा। युवक 12 राज्यों में करीब 64000 किमी का सफर कर चुका है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 20, 2020 5:19 AM IST

सुकमा, छत्तीसगढ़. कोरोना संक्रमण ने सारी दुनिया की रफ्तार रोक दी है। इस महामारी के कारण देशभर में लागू किए लॉकडाउन ने एक युवक के अनूठे मिशन पर भी ब्रेक लगा दिए हैं। यह युवक देशभर से शहीदों के घरों पर जाकर मिट्टी इकट्टा कर रहा था। गुजरात में इसका समापन होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण वो सुकमा में फंस गया है। युवक बस्तर के लिए निकला था। युवक ने कहा कि लॉकडाउन खुलते ही वो फिर से अपने मिशन पर निकलेगा। यह हैं उमेश गोपीनाथ। महाराष्ट्र के रहने वाले उमेश का 12 राज्यों में शहीदों के घर जा चुके थे। बस्तर में इनका आखिरी पड़ाव था। लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें सुकमा में रुकना पड़ गया है। युवक ने कहा कि लॉकडाउन के बाद वो अपना मिशन पूरा करेगा।

एक साल में 64 हजार किमी का सफर..
उमेश शहीदों की मिट्टी से कश्मीर में भारत का मानचित्र बनाने का मिशन लेकर निकले हैं। वे 12 राज्यों में करीब 64000 किमी का सफर कर चुके हैं। उनकी गाड़ी पर तिरंगा लहराता है। पीछे ट्रॉली में शहीदों के घरों से जुटाई गई मिट्टी भरी है। उमेश ने बताया कि उसने यह मिशन पिछले साल बेंगलुरु के CRPF ग्रुप सेंटर से शुरू किया था। इसका आखिरी पड़ाव गुजरात है। लेकिन कोरोना के कारण अभी प्लान में बदलाव करना पड़ा है। उमेश ने कहा कि मेरा मिशन जरूर पूरा होगा।
 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम