पुलिस अफसर बनने की चाहत में पहुंच गया सलाखों के पीछे, 'वर्दी' में कर बैठा ये गुनाह

Published : Oct 22, 2019, 01:21 PM IST
पुलिस अफसर बनने की चाहत में पहुंच गया सलाखों के पीछे, 'वर्दी' में कर बैठा ये गुनाह

सार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक ऐसे युवक को हिरासत में लिया है जो पुलिस अफसर बनने की चाहत रखता था। उसकी जाब पुलिस में नौकरी नहीं लगी तो वह नकली वर्दी पहनकर लोगों को धौंस दिखाकर पैसे वसूलने लगा। 


जांचगीर-चांपा (छत्तीसगढ़). कभी शौक-शौक में इंसान अपराध भी कर जाता है। ऐसा एक अनोखा मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। जहां एक युवक पुलिस अफसर बनाने की चाहत में नकली वर्दी, नेम प्लेट, बेल्ट और पुलिस के स्टार लगाकर घूमता था और बेकसूर लोगों को अपनी धौंस दिखाता-फिरता था।

बचपन से जाना चाहता था पुलिस में...
दरअसल, फर्जी पुलिसवाला बनकर घूमने वाले इस शख्स का नाम है रामकृष्ण पटेल। ग्रामीणों ने बताया कि उसको बचपन से ही पुलिस की नौकरी अच्छी लगती थी। उसका सपना था कि वह आगे चलकर अगर कोई नौकरी करेगा तो पुलिस की।  नहीं तो कोई दूसरी जॉब नहीं करेगा। बस यही चाहत उसको सालाखों के पीछे ले गई। 

नकली वर्दी पहनकर घूमता था आरोपी
स्थानीय युवकों ने बताया कि वह वर्दी पहनकर गांव में घूमने लगा और सीधे-सादे लोगों से पैसे भी वसूलने लगा था।  वह कहता था मेरी देखो पुलिस में नौकरी करने लगा हूं। लेकिन ग्रामीणों को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ और उसकी हरकतों को देखकर असली पुलिस को सूचित कर दिया। जहां उसको नकली खाकी वर्दी में हिरासत में लिया गया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 17 August 2026: दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक बारिश, राजस्थान में 41°C, जानें पूरे मौसम का हाल
रायपुर में कैंसर इलाज की नई सुविधा शुरू, CM साय ने किया रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ