
सुकमा (छत्सीसगढ़). तीन राज्यों का मोस्ट वॉन्टेड नक्सली कमांडर रमन्ना की मरने की खबर है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उसकी मौत हार्ट से बताई जा रही है। हालांकि अभी उसके मारे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन देश की सुरक्षा एजेंसियां और छत्तसीगढ़ की पुलिस अलर्ट हो गई है।
तीन राज्यों की सरकार ने रखा था 2 करोड़ से ज्यादा का इनाम
पिछले दो-तीन दिन से रमन्ना के मारे जाने की खबरे सुनने को मिली है। तभी से राज्य की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल है। बता दें कि यह नक्सली कमांडर कई हमलों का मारस्टमाइंड था। इसने देश में कई नक्सली हमलों को अंजाम दिया था। इसको पकड़ने के लिए छत्तीसगढ़ , तेलांगना और ओडिसा की सरकारों ने 2 करोड़ 40 लाख रुपए का इनाम रखा था।
एक दशक से फैला रखा था आतंक
दरअसल, इस कमांडर ने पिछले 10 सालों में कई हमले किए हैं। इन हमलों में करीब 55 जवान शहीद हुए हैं। बताया जाता है कि दरभा घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमले में इसी का हाथ था। वह जवानों को निशाना बनाता था। हालांकि उसके मारे जाने की खबर पहले भी आ चुकी हैं। जो बाद में झूठी साबित हुईं थी।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।