कैंप से अकसर शराब पीने दबे पांव निकल जाता था यह गुप्त सैनिक, कभी खुद भी एक नक्सली था

Published : Feb 01, 2020, 01:01 PM IST
कैंप से अकसर शराब पीने दबे पांव निकल जाता था यह गुप्त सैनिक, कभी खुद भी एक नक्सली था

सार

छत्तीसगढ़ में एक गुप्तचर सैनिक को अगवा करके मार डालने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताते हैं कि सैनिक पहले खुद नक्सली था, लेकिन सरेंडर के बाद उसे गुप्त सैनिक के तौर पर नियुक्ति दी गई थी।

नकुलनार, छत्तीसगढ़. यहां एक गुप्तचर सैनिक की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताते हैं कि यह जवान पहले खुद भी एक नक्सली था। सरेंडर के बाद उसे गुप्तचर मिशन के तौर पर भर्ती किया गया था। शनिवार सुबह अरबे गांव के पास सड़क पर उसका शव पड़ा मिला। बताते हैं कि इस सैनिका 2 दिन पहले नक्सलियों ने किडनैप कर लिया था। यह जवान पोटली कैंप में नियुक्त था।


मुखबिरी के शक में ली जान...
निलवाया निवासी मोहन भास्कर को शराब पीने की आदत थी। बताते हैं कि मोहन अकसर कैंप से शराब पीने के लिए गुपचुप बाहर निकल जाता था। गुरुवार शाम जब कैंप में जवानों की गणना हो रही थी, तब मोहन के गायब होने के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दो दिन बाद यानी शनिवार को उसका शव मिला। आशंका है कि मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने मोहन की हत्या की।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
छत्तीसगढ़ में कुपोषण पर बड़ा एक्शन, CM विष्णु देव साय ने UNICEF के साथ तय किया नया रोडमैप