मोहल्लेवालों के सामने बोलता था बेटी, CCTV कैमरों ने खोल दी कलई

सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर की रहने वाली लड़की डांस क्लास की जानकारी करने के बहाने घर से गायब हो गई थी। रायपुर में कई घरों की घंटी बजाने के बाद पुलिस की पकड़ में आया आरोपी।

बिलासपुर. 12 साल की लड़की को लंबे समय तक बंधक बनाकर रखने और रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने लोगों के बीच पीड़िता को अपनी बेटी बताकर रखा था। आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। लड़की डांस क्लास की जानकारी लेने के बहाने घर से निकली थी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
 
एएसपी ओपी शर्मा के मुताबिक, पीड़िता 3 जुलाई को घर से निकली थी। जब वो वापस नहीं आई, तब 4 जुलाई को परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की के घर के बाहर लगे करीब 500 CCTV कैमरें खंगाले। मालूम चला कि आरोपी धन्नूलाल(47) 3 जुलाई को शिवनाथ एक्सप्रेस में बच्ची के साथ देखा गया था। धन्नूलाल ने 2 रायपुर व 2 नागपुर की टिकटें खरीदी थीं। पुलिस ने तीन टीमें रायपुर भेजीं। फिर कई घरों में पूछताछ के बाद चंदनीडीह के एक घर से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने मोहल्ले में पीड़िता को अपनी बेटी बता रखा था।

Share this article
click me!

Latest Videos

Tahawwur Rana केस में इजराइल क्यों दे रहा है भारत को धन्यवाद?। Abhishek Khare
Agra: टेंट के खंभों पर चढ़ गए Karni Sena के लोग, केंद्रीय मंत्री SP Singh Baghel ने क्या कहा