सारी दुनिया से लड़कर की थी लवमैरिज, मां के भड़काने पर पति ने दे डाली उसी की मौत की सुपारी

Published : Jul 15, 2019, 06:48 PM ISTUpdated : Jul 15, 2019, 07:34 PM IST
सारी दुनिया से लड़कर की थी लवमैरिज, मां के भड़काने पर पति ने दे डाली उसी की मौत की सुपारी

सार

पति ने ही रचा दी बीवी की मौत की साजिश और उतार दिया उसे मौत के घाट 


छत्तीसगढ़: एक लड़की जिसके लिए अपना सब कुछ छोड़कर गयी, वही इंसान उसकी मौत की वजह बना। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिससे उसने दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार किया, वही शख्स उसकी जान लेना चाहेगा।अभी करुणा की शादी शुदा जिन्दगी शुरू ही हुई थी कि उसकी सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसको मारने की साजिश रचा डाली।  कवर्धा के सरोदा बांध से लगे ऑक्सीजोन में 12 जुलाई को अज्ञात महिला की लाश मिली। उसकी पहचान करुणा यादव (20) ग्राम नाहंदा की निकली। महिला ने 4 मार्च को घर से भागकर कवर्धा के पास गोछिया के शेखराम कौशिक से शादी की थी। जिसके लिए करुणा ने अपना सब कुछ छोड़ा, उसी ने सामाजिक बहिष्कार के डर से मां की बातें में आकर उसकी निर्मम हत्या करवा दी। 

20 हजार की सुपारी देकर करवाई हत्या 

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आरोपी पति ने 20 हजार की सुपारी देकर अपनी बीवी की हत्या करवाई है। पुलिस ने कवर्धा क्षेत्र से ही पति सहित पांच आरोपियों को रविवार को रिमांड पर जेल भेजा। आरोपी शेखराम राजमिस्त्री है। करीब 2 साल पहले वह कोपेडीह (राजनांदगांव) के ईट भट्ठा में मजदूरी करने गया था, जो मृतका करुणा यादव के मामा का गांव है। वही दोनों की पहचान हुई थी। पुलिस ने मां व नानी को भी मामले में हत्या का सहआरोपी बनाया है। उनका ऐसा मानना है कि इन दोनों ने ही आरोपी को हत्या के लिए उकसाया और सुपारी का आइडिया व 20 हजार दिए। उसकी मां ने सामाजिक बहिष्कार के डर से करुणा को मरवाने की बात कही थी।

बेरहमी से सर कुचलकर मार डाला 

11 जुलाई की रात में आरोपी शेखराम ने हत्या का दिन तय किया। पत्नी को घुमाने का झांसा देकर वह उसे सरोदा बांध ले गया जहां पहले से अन्य आरोपी मौजूद थे। इनके पहुंचते ही आरोपियों ने गमछे से गला बांधकर करुणा  को घसीटा और एक  ने उसके गले को चाकू से गोदा। उसके बाद करुणा को घसीटते हुए झाड़ियों के पास लाकर बेरहमी उसका सिर पत्थरों से कुचल दिया और फरार हो गए। 

वॉट्सएप पर  फोटो देखकर दीदी-जीजा ने पहचाना 

कोतवाली थाना कवर्धा टीआई बृजेश कुशवाहा ने बताया कि शिनाख्ती के लिए मृतका के शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। वाट्सएप पर मृतका की दीदी- जीजा ने शव को पहचान।बॉडी  के हाथ पर के.के.वाय लिखा था, जो शादी से पहले उसने गोदवाया था। यही पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस