बोलेरो की टक्कर से 4 दोस्तों की मौत, एक साथ उठी अर्थी, एक ही जगह अंतिम संस्कार, गांववाले भी रोने लगे

Published : Feb 21, 2022, 07:04 PM IST
बोलेरो की टक्कर से 4 दोस्तों की मौत, एक साथ उठी अर्थी, एक ही जगह अंतिम संस्कार, गांववाले भी रोने लगे

सार

पुलिस के अनुसार, रामानुजनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी कलेश्वर सिंह (22 साल), रोहित सिंह (22 साल), घनश्याम सिंह (19 साल) और शिवनारायण सिंह (19 साल) रविवार देर शाम रामतीर्थ गांव में रहने वाले एक दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां रामानुजनगर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे चार दोस्तों की मौत हो गई। ये चारों दोस्त एक शादी के निमंत्रण में खाना खाकर घर लौट रहे थे। मौके पर ही तीन लड़कों की मौत हो गई। जबकि चौथे ने सूरजपुर के अस्पताल में दम तोड़ा। घटना सोमवार तड़के 2 बजे का है। सोमवार को चारों दोस्तों की अर्थी एक साथ निकली तो पूरे गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। चारों दोस्तों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

पुलिस के अनुसार, रामानुजनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी कलेश्वर सिंह (22 साल), रोहित सिंह (22 साल), घनश्याम सिंह (19 साल) और शिवनारायण सिंह (19 साल) रविवार देर शाम रामतीर्थ गांव में रहने वाले एक दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। वहां खाना-पीना खाकर रात करीब 2 बजे चारों एक ही बाइक (CG15-7627) से घर लौट रहे थे। 

तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मारी
ये लोग अपने गांव ग्राम गणेशपुर पहुंच ही गए थे, तभी हाइस्कूल के पास एक तेज रफ्तार में बोलेरो (CG 14- 8175) ने टक्कर मार दी। जिससे चारों उछलकर सड़क और खेत में जा गिरे। इनमें 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। गांव वालों को खबर लगी तो मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सली हमले में असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, जवानों ने दिया मुहंतोड़ जवाब, मुठभेड़ जारी

चारों दोस्तों का एक साथ अंतिम संस्कार 
गांव वालों ने बताया कि चारों लड़कों का एक साथ पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर में चारों दोस्तों के शव गांव आए। यहां चारों की अंतिम यात्रा एक साथ उठी और एक ही जगह पर चारों दोस्तों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ चार लड़कों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा देखा गया। 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खात्मा करने के लिए जवानों का चल रहा बड़ा ऑपरेशन, अब तक 4 नक्सली किए गए ढेर

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार