मोपेड की चाबी छीने जाने के बाद पैदल घर लौट रहा था बुजुर्ग, रास्ते में आ गया हार्ट अटैक

Published : Mar 31, 2020, 11:36 AM ISTUpdated : Mar 31, 2020, 11:38 AM IST
मोपेड की चाबी छीने जाने के बाद पैदल घर लौट रहा था बुजुर्ग, रास्ते में आ गया हार्ट अटैक

सार

लॉक डाउन के उल्लंघन की लगातार घटनाओं के बीच छत्तीसगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  यहां पुलिस की कार्रवाई से सदमे में आए एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई।  

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़. लॉक डाउन के उल्लंघन की लगातार घटनाओं के बीच छत्तीसगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस की कार्रवाई से सदमे में आए एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुजुर्ग बेरीकेड्स लगे होने के बावजूद सब्जी मंडी में घुस रहा था। इस पर पुलिस ने उसकी मोपेड जब्त कर ली थी। बुजुर्ग वहां से पैदल अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसे हार्ट अटैक आया और मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे डंडा मारा था। हालांकि, पुलिस का तर्क है कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर बुजुर्ग की मोपेड जब्त की गई थी।

मोपेड जब्त होने का सदमा..
हरेकृष्ण देवनाथ उर्फ राजू(55) बंगाली पारा में रहते थे। वे लॉक डाउन के बाद भी घर से निकले थे। परिजनों का कहना है कि वे मेडिकल दुकान पर जा रहे थे। पुलिस ने गोल बाजार और सब्जी मंडी के भीतर जाने पर रोक लगाई हुई है। बाहर बेरीकेड्स लगाए गए हैं। बुजुर्ग बेरीकेड्स तोड़कर अंदर घुस रहा था। इस पर पुलिस ने मोपेड की चाबी छीन ली। बुजुर्ग पैदल ही अपने घर लौटने लगा। रास्ते में भगत सिंह चौक पर हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस मामले में बंगाली समाज के अध्यक्ष असीम मलिक ने पुलिस पर डंडा मारने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत की गई है। थाना प्रभारी अलेक्जेंडर किरो ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

(फोटो: बुजुर्ग के अंतिम संस्कार की तैयारी करते परिजन)

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

PMAY Success Story: कच्चे घर से पक्की छत तक: सरगुजा की इस महिला की कहानी कर देगी भावुक
Chhattisgarh City Gas Project Launch: रायपुर में CM विष्णु देव साय ने शुरू की CNG-PNG सेवा, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा