पिता की आंखों के सामने बेटे को कुचलता रहा वो, कुछ देर बाद कई टुकड़ों में मिली लाश

Published : Nov 10, 2019, 07:06 PM IST
पिता की आंखों के सामने बेटे को कुचलता रहा वो, कुछ देर बाद कई टुकड़ों में मिली लाश

सार

 एक दिल दहला देने वाली घटना फिर छ्त्तीसगढ़ से सामने आई हैं। जहां एक पिता के सामने हाथी बेटे को कुचलता रहा और वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सका। आखिर में उस बच्चे के प्राण निकल गए।

सूरजपुर. छत्सीगढ़ से आए दिन हम हथियों के आतंक की खबरे पढ़ते रहते हैं। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना फिर इसी राज्य से सामने आई हैं। जहां एक पिता के सामने हाथी बेटे को कुचलता रहा और वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सका। आखिर में उस बच्चे के प्राण निकल गए।

कई टुकड़ों में पड़ी थी मृतक की लाश
दरअसल, यह खौफनाक घटना छत्तसीगढ़ के सूरजपुर जिले में सामने आई है, जहां हाथियों ने पिछले 24 घंटों में दो जान ले लीं। रविवार के दिन बिहारपुर इलाके में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस घटना में पहले एक शिक्षक को कुचलकर मार डाला। हाथियों ने इतने बुरे तरीके से युवक को कुचला था कि उसकी लाश के कई टुकड़े हो गए।

चीखने के अलावा कुछ नहीं कर सका पिता
वहीं दूसरी घटना शनिवार शाम की बताई जाती है। जहां हथियों के झुंड ने एक बच्चे को उसके पिता के सामने कुचल-कुचलकर मार डाला। बेचारा पिता चीखने के अलावा कुछ नहीं कर सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन हाथियों का ऐसा आतंक सामने आता रहता है। हालांकि हमने वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी है। पूरे सूरजपुर जिले मे हाथियों की वजह से दहशत का मौहल है। लोगों को अपने छोटे-छोटे बच्चों को घर से निकालने में डर लगता है।ष

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल