ससुराल में महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान

Published : Jul 29, 2019, 07:07 PM ISTUpdated : Jul 29, 2019, 07:15 PM IST
ससुराल में महिला कांस्टेबल  ने फांसी लगाकर दी जान

सार

  मकान के कमरे में चुन्नी से लटका मिला शव। नवापारा गोबरा थाने में तैनात थी महिला आरक्षक। खुदकुशी की वजह का पता नहीं।  

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में, सोमवार सुबह एक महिला कांस्टेबल  ने फांसी लगा ली। महिला का शव कमरे में दुपट्टे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। महिला कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर अपने पति के घर आई थी। 

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ रायपुर के नवापारा गोबरा थाने में पदस्थ थी। वह कुछ दिन पहले ही छुट्‌टी लेकर, कांशीराम नगर स्थित अपने ससुराल आई थी। सोमवार की सुबह जब पति दिनेश साहू की नींद खुली तो देखा कि महिला फंदे से लटकी हुई है। उसने दुपट्टे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

हिम्मत हो तो ऐसी! आधा शरीर काम नहीं करता, फिर भी 52 वर्षीय वीणा देवी करती हैं डिलीवरी
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद