COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना संक्रमण के मामले कंट्रोल में, नए केस महज 3600, एक्टिव केस 0.9%

Published : Sep 28, 2022, 11:58 AM ISTUpdated : Sep 28, 2022, 12:00 PM IST
COVID 19 UPDATE:  देश में कोरोना संक्रमण के मामले कंट्रोल में, नए केस महज 3600, एक्टिव केस  0.9%

सार

देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड पर फिलहाल ब्रेक लगा हुआ है। पिछले दिन 3,600 के आसपास नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 217.96 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.9% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.72% है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 217.96 करोड़ वैक्सीन डोज (94.80 करोड़ दूसरी डोज और 20.69 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई गई हैं
  • पिछले 24 घंटों में 13,87,533 डोज दी गईं
  • भारत में वर्तमान में 40,979 एक्टिव केस हैं
  • सक्रिय मामले 0.09% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.72% है
  • पिछले 24 घंटों में 4,972 मरीज ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,40,09,525 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 3,615 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.12% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.55% है
  • अब तक देश में 89.44 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 3,23,293 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE:  भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर फिलहाल कोई रिस्क नहीं है। मामले कंट्रोल में हैं। कुछ आंकड़ा ऊपर-नीचे हो रहा है।  पिछले दिन 3,600 के आसपास नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 217.96 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.9% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.72% है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 217.96 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
28 सितंबर सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 217.96 करोड़ (2,17,96,31,500) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.09 करोड़ (4,09,73,196) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत में वर्तमान में 40,979 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.09% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.72% है। पिछले 24 घंटों में 4,972 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,09,525 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3,615 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 3,23,293 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.44 करोड़ (89,44,16,853)  परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविट रेट वर्तमान में 1.55% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.12% बताई गई है।

राज्यों के पास 2.76 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 203.30 करोड़ (2,03,30,10,225) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 2.76 करोड़ (2,76,84,670) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
आपके मुंह से जुड़ा है इन 4 खतरनाक बीमारियों का कनेक्शन,बचने के लिए बस करें ये काम
World Rabies Day 2022 : क्या होता है रेबीज, जानें किन जानवरों के कांटने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

 

PREV

Recommended Stories

PM मोदी से मुलाकात, रिकॉर्ड निवेश का ऐलान: जानें भारत को AI-फर्स्ट बनाने सत्या नडेला का प्लान
गोवा नाइटक्लब आग हादसे में बड़ा खुलासा, बिना वीजा परफॉर्म कर रही थीं विदेशी डांसर क्रिस्टिना