
COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में राहतभरी गिरावट आई है। बीते दिन भारत में कोरोना संक्रमण के महज 3000 के आसपास नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि पिछले दिनों यही आंकड़ा 5000 के ऊपर चला गया था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.77 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.08% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.73% हो गई है।
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 218.77 Cr: भारत में कोरोन वैक्सीनेशन की डिटेल्स
3 अक्टूबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 218.77 करोड़ (2,18,77,06,075) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 4.10 करोड़ (4,10,41,180) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 36,126 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.08% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.73% है। पिछले 24 घंटों में 4,301 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,32,671 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3,011 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 1,34,849 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 89.57 करोड़ (89,57,48,895) टेस्ट कर लिए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.31% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.23% बताई गई है।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.