कोरोना से लड़ाई में GOOD NEWS: 6-12 साल की उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए कोवैक्सीन को मिली मंजूरी

Published : Apr 26, 2022, 09:57 AM ISTUpdated : Apr 26, 2022, 01:37 PM IST
कोरोना से लड़ाई में GOOD NEWS:  6-12 साल की उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए कोवैक्सीन को मिली मंजूरी

सार

COVID 19 UPDATE: कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच भारत में नए मामलों में उछाल देखने को नहीं मिला है। बीते दिन कोरोना संक्रमण(corona virus)के 2400 से अधिक नए मामले मिले हैं। पिछले तीन से यह आंकड़ा इसी के आसपास चल रहा है।  इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 187.95 करोड़ को पार कर चुका है। इस समय एक्टिव केस  0.04% हैं।

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान(Nationwide Vaccination Drive) के तहत अब तक 187.95 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है
  • भारत में वर्तमान में 15,636 एक्टिव केस हैं
  • सक्रिय मामले 0.04% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.75% है
  • पिछले 24 घंटों में 1,970 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,25,23,311 हो गई है
  • देश में पिछले 24 घंटे में 2,483 नए मामले दर्ज किए गए
  • दैनिक सकारात्मकता दर 0.55% है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.58%
  • देश में अब तक 83.54 करोड़ कुल परीक्षण किए गए; पिछले 24 घंटों में 4,49,197 टेस्ट किए गए

COVID 19 UPDATE: यह राहतभरी खबर हो सकती है कि कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बावजूद भारत में नए मामले  तेजी से नहीं बढ़े हैं। अगर बीते दिन की बात करें, तो कोरोना संक्रमण(corona virus)के 2400 से अधिक नए मामले मिले हैं। जबकि इससे पहले के दिन में 2,541 केस दर्ज हुए थे।पिछले तीन से यह आंकड़ा इसी के आसपास है। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 187.95 करोड़ को पार कर चुका है। इस समय एक्टिव केस  0.04% हैं। इस बीच अच्छी खबर है कि DCGI ने  6 से 12 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इससे पहले 12 से 15 साल तक के बच्चों के लिए वैक्सीन को मंजूरी मिली थी। बता दें कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने भारत बायोटेक से कोविड-19 वैक्सीन Covaxin को 2-12 साल की उम्र के बच्चों को लगाने के लिए डेटा मांगा था। अब इसे इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। अभी 12-14 साल की उम्र के बच्चों को कॉर्बेवैक्स की वैक्सीन लगाई जा रही है, जबकि 15-18 साल की उम्र के बच्चों के लिए 3 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ था।

COVID-19 Vaccination Coverage: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
26 अप्रैल की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 187.95 करोड़ (1,87,95,76,423) से अधिक हो गया है। यह 2,30,89,167 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 से शुरू हुआ था। अब तक 2.70 करोड़ (2,70,96,975) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की ऐहतियाती वैक्सीन(precaution doses) 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुई थी। अब तक 18-59 वर्ष के आयु वर्ग में 4,68,211 यह डोज दी जा चुकी हैं।

भारत में एक्टिव केस और नए मरीज
भारत में 15,636 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.04% हैं। भारत की रिकवरी रेट 98.75% है। पिछले 24 घंटों में 1,970 मरीज ठीक हुए हैं। ठीक हुए मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या अब 4,25,23,311 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2,483 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,49,197 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 83.54 करोड़ (83,54,69,014) कुल परीक्षण किए हैं। देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 0.58% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 0.55% बताई गई है।

राज्यों के पास इस समय 19.90 करोड़ से अधिक वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 192.85 करोड़ (1,92,85,90,115) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से राज्यों को यह वैक्सीन पहुंचा रहा है। 19.90 करोड़ से अधिक (19,90,98,860) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

यह भी पढ़ें
गर्मियों में अंडे खाना सही या गलत, जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स, अब तक हम और आप तो नहीं कर रहे थे भूल
गर्मी में तपती धूप के कारण नहीं मिल पा रहा विटामिन D, तो इन 5 फलों से पूरी करें इसकी कमी

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!