Corona Virus: फिर मिले 8000 नए केस, एक्टिव केस 48000 तक पहुंचे, रिकवरी घटकर 98.68% पर आई

Published : Jun 13, 2022, 09:36 AM ISTUpdated : Jun 13, 2022, 09:39 AM IST
 Corona Virus: फिर मिले 8000 नए केस, एक्टिव केस 48000 तक पहुंचे, रिकवरी घटकर 98.68% पर आई

सार

COVID 19 UPDATE: पिछले तीन दिनों से भारत में कोरोना के नए मामलों में कोई उछाल नहीं आया है। बीते दिन नए मामले 8000 के आसपास ही मिले। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 195.19 करोड़ को पार कर चुका है। हालांकि एक्टिव केस बढ़कर 0.11% हो गए हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.68% पर आ गई है। पढ़िए पूरा डेटा...  

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 195.19 करोड़ टीके की डोज दी जा चुकी है
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 47,995 पर है
  • एक्टिव केस  0.11% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.68% है
  • पिछले 24 घंटों में 4,592 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,26,57,335 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 8,084 नए मामले दर्ज किए गए
  • देश में इस समय डेली पॉजिटिविटी रेट 3.24% है
  • देश में इस समय वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.21% है
  • 85.51 करोड़ अब तक किए गए कुल परीक्षण; पिछले 24 घंटों में 2,49,418 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: पिछले कुछ दिनों से भारत में कोरोना के नए मामलों में कोई उछाल देखने को नहीं मिला है। बीते दिन नए मामले 8000 के आसपास ही मिले। इससे पहले भी इतने ही केस मिले थे। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 195.19 करोड़ को पार कर चुका है। हालांकि एक्टिव केस बढ़कर 0.11% हो गए हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.68% पर आ गई है। जबकि इस समय देश में एक्टिव केस 48 हजार के करीब हो चुके हैं। पढ़िए पूरा डेटा...

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 195.19 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा
13 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 195.19 करोड़ (1,95,19,81,150) को पार कर गया है। यह 2,50,56,366 सेशंस के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 से शुरू किया गया था। अब तक 3.51 करोड़ (3,51,48,286) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज देने का सिलसिला 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामलों का डेटा
इस समय भारत का एक्टिव केसलोड 47,995 है। एक्टिव केस अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.11% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.68% है। पिछले 24 घंटों में 4,592 मरीज ठीक हुए हैं और पिछले 24 घंटों में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,26,57,335.8,084 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 8,084 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 2,49,418 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.51 करोड़ (85,51,08,879) कुल परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.21% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.24% बताई गई है।

13.81 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई हो रही है। 13.81 करोड़ से अधिक (13,81,48,965) एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें
World blood donor day 2022: एक स्वस्थ आदमी सालभर में कितनी बार ब्लड डोनेट कर सकता है, जानिए इसके फायदे
Weather Report: ब्रेक के बाद कहां तक पहुंचा मानसून, कैसा रहने वाला है टेम्परेचर और लू का मिजाज, जानिए अपडेट

 

PREV

Recommended Stories

पतली एग्जिट, ताड़ के पत्तों का ढांचा, बड़ी DJ नाइट और फिर चीखों से गूंज उठा गोवा नाइटक्लब
गोवा नाइटक्लब फायर ट्रेजेडी: 25 मौतें, CM ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच-खुलेंगे कई चाैंकाने वाले राज